क्रिस वोक्स ने आईपीएल से नाम वापस लिया : रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक वोक्स ने कहा है कि वह ग्रीष्मकाल में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अपने आप को तरोताजा रखना चाहते हैं। वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Avatar Written by: March 7, 2020 12:25 pm
Chris Woakes

लंदन। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से नाम वापस ले लिया है। वोक्स आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले थे। स्काई स्पोर्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट में पीए एजेंसी के हवाले से लिखा गया है कि वोक्स ने फ्रेंचाइजी को इस बात की जानकारी दे दी है और फ्रेंचाइजी ने उनके विकल्प की खोज भी शुरू कर दी है।

Chris Woakes

रिपोर्ट के मुताबिक वोक्स ने कहा है कि वह ग्रीष्मकाल में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए अपने आप को तरोताजा रखना चाहते हैं। वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Chris Woakes

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह एक और बुरी खबर है क्योंकि वह पहले से ही दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा और ईशांत शर्मा की चोटों से जूझ रही है।

Latest