
नई दिल्ली। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में होने जा रहा है और इसकी शुरुआत 28 जुलाई से होगी व समापन 8 अगस्त को होगा। हालांकि इससे पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। नीरज चोपड़ा को लेकर भारत के लिहाज से एक बुरी खबर देखने को मिली। चोट के चलते गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर का होन पड़ा था। इससे भारत को एक बड़ा झटका लगा है। नीरज चोपड़ा के बाहर होने के बाद बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्धाटन में भारतीय दल की तरफ से ध्वजवाहक बनाया गया है।
Two-time Olympic medalist @Pvsindhu1 been named #TeamIndia‘s Flagbearer for the Birmingham 2022 Commonwealth Games ??#EkIndiaTeamIndia | #B2022 pic.twitter.com/nnlbnwbYy6
— Team India (@WeAreTeamIndia) July 27, 2022
सोनी नेटवर्क पर होगा प्रसारण
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सीधा प्रसारण का अधिकार सोनी नेटवर्क के पास है। इस लिहाज से भारतीय खेल प्रेमी सोनी नेटवर्क के चैनेलों पर राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आनंद ले पाएंगे। इसके अलावा आप इसका लाइव प्रसारण सोनी लिव एप पर देख सकेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 जुलाई 2022 से होने वाली है और भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे से इसको देखा जा सकता है। वहीं, अगर कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन की बात करें तो ये रात 11.30 बजे होगा। बता दें कि इस साल 72 देशों के 4,500 से ज्यादा खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने पहली बार साल 1934 में कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था।
महिला क्रिकेट को भी किया गया है शामिल
भारत की तरफ से इस साल 213 खिलाड़ी 15 खेलों के लिए प्रतिभाग करते हुए दिखाई देंगे। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। जिसमें केवल महिला क्रिकेटर प्रतिभाग करते हुए दिखाई देंगी। साल 1930 में कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत की गई थी और इस बार भारत 18वीं बार इसमें भाग लेने जा रहा है। तो आइए अब जानते हैं कि इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का क्या शेड्यूल होने वाला है।
Gearing up for debut at @birminghamcg22??#TeamIndia‘s first-ever women’s cricket squad at the #CommonwealthGames was out training at the Edgbaston Stadium #EkIndiaTeamIndia| ? @ghosh_annesha pic.twitter.com/oPw1xJVtvL
— Team India (@WeAreTeamIndia) July 27, 2022
खेल और खिलाड़ी
भारत की तरफ से बैंडमिंटन में 5 पुरूष व 5 महिला खिलाड़ी भाग लेने वाली हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स में 21 पुरूष व 18 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी, इसी प्रकार बॉक्सिंग में 8 पुरूष व 4 महिला खिलाड़ी, साइकिलिंग में 2 पुरुष खिलाड़ी, इसमें महिला खिलाड़ी शामिल नहीं हैं, जूडो में 3 पुरूष व 2 महिला खिलाड़ी, हॉकी में 18 पुरूष व 18 महिला खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में 3 पुरूष और 2 महिला खिलाड़ी, टेबल टेनिस में 5 पुरूष व 5 महिला खिलाड़ी, स्विमिंग में 4 पुरूष खिलाड़ी, ट्राइथलान में 2 महिला खिलाड़ी व कुश्ती में 6 पुरूष व 6 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।
बैडमिंटन में भारत के शेड्यूल
3 अगस्त 2022 को एकल में आकर्षी कश्यप, 4 अगस्त 2022 को डबल्स में ट्रीसा जॉली, 4 अगस्त 2022 को डबल्स में गायत्री गोपीचंद, 29 जुलाई 2022 को मिश्रित डबल्स में अश्विनी पोनप्पा, 3 अगस्त 2022 को सिंगल्स में लक्ष्य सेनो, 3 अगस्त 2022 को सिंगल्स में श्रीकांत किदाम्बिक, 4 अगस्त 2022 को पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, 4 अगस्त 2022 को पुरुष युगल में चिराग शेट्टी, 29 जुलाई 2022 को मिश्रित युगल में बी सुमीत रेड्डी और 3 अगस्त 2022 सिंगल्स में पीवी सिंधु।
महिला कुश्ती का शेड्यूल
6 अगस्त 2022 को 50 किग्रा में पूजा गहलोत, 6 अगस्त 2022 को 53 किग्रा में विनेश फोगट, 5 अगस्त 2022 को 75 किग्रा में अंशु मलिक, 5 अगस्त 2022 को 62 किग्रा में साक्षी मलिक, 5 अगस्त 2022 को 68 किग्रा में दिव्या काकराणी और 6 अगस्त 2022 को 76 किग्रा में पूजा सिहागी।
क्रिकेट का शेड्यूल
29-जुलाई-22 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 31-जुलाई-22 भारत बनाम पाकिस्तान, 03-अगस्त-22 भारत बनाम बारबाडोस, 06-अगस्त-22 सेमीफाइनल 1, 06-अगस्त-22 सेमीफाइनल 2, 07-अगस्त-22 कांस्य पदक मैच और 07-अगस्त-22 गोल्ड मेडल मैच।
पुरुषों का बॉक्सिंग का शेड्यूल
30 जुलाई 2022 को 51 किग्रा में अमित पंघाल, 30 जुलाई 2022 को 57 किग्रा में मोहम्मद हुसामुद्दीन, 30 जुलाई 2022 को 63.5 किग्रा में शिव थापा, 30 जुलाई 2022 को 67 किग्रा में रोहित तोकासो, 30 जुलाई 2022 को 75 किग्रा में सुमित कुंडू, 30 जुलाई 2022 को 80 किग्रा में आशीष चौधरी, 30 जुलाई 2022 को 92 किग्रा में संजीतो, 30 जुलाई 2022 को 92 किग्रा में सागर और 30 जुलाई 2022 को 48 किग्रा में नीतू।
भारत की महिला हॉकी का शेड्यूल
29-जुलाई-22 भारत बनाम घाना, 30-जुलाई-22 भारत बनाम वेल्स, 02-अगस्त-22 भारत बनाम इंग्लैंड और 03-अगस्त-22 कनाडा बनाम भारत।
पुरुष हॉकी का शेड्यूल
31-जुलाई-22 भारत बनाम घाना, 01-अगस्त-22 इंग्लैंड बनाम भारत, 03-अगस्त-22 कनाडा बनाम भारत और 04-अगस्त-22 भारत बनाम वेल्स।
टेबल टेनिस टीम (29 जुलाई-8 अगस्त)
शरथ कमल- मनिका बत्रा, साथियान ज्ञानसेकरन- दीया चितले,
हरमीत देसाई- श्रीजा अकुला
कुश्ती में भारतीय शेड्यूल
5 अगस्त 2022 को बजरंग पुनिया पुरुषों की 65 क्रिग्रा, 5 अगस्त 2022 को दीपक पुनिया पुरुषों की 86 किग्रा, 5 अगस्त 2022 को मोहित ग्रेवाल पुरुषों की 125 किग्रा, 6 अगस्त 2022 रवि कुमार दहिया पुरुषों की 57 किग्रा, 6 अगस्त 2022 नवीन पुरुषों की 86 किग्रा और 6 अगस्त 2022 को दीपक 97 किग्रा
वेटलिफ्टिंग में भारत का शेड्यूल
30 जुलाई 2022 को संकेत महादेवी पुरूषों की 55 किग्रा, 30 जुलाई 2022 को चनंबम ऋषिकांत पुरुषों की 55 किग्रा
31 जुलाई 2022 को जेरेमी लालरिननुंगा पुरुषों की 67 किग्रा, 31 जुलाई 2022 को अचिंता शुलि पुरुषों की 73 क्रिग्रा, 1 अगस्त 2022 अजय सिंह 81 क्रिग्रा, 2 अगस्त को विकास ठाकुर पुरुषों की 81 किग्रा, 2 अगस्त 2022 को उषा कुमारा महिलाओं की 87 किग्रा, 30 जुलाई 2022 को मीराबाई चानू महिलाओं की 55 किग्रा, 31 जुलाई 2022 को बिंद्धारानी देवी महिलाओं की 64 किग्रा, 1 अगस्त 2022 को पोपी हजारिका महिलाओं की 64 किग्रा व
2 अगस्त 2022 को पूर्णिमा पांडे महिलाओं की 87 किग्रा।