newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs NZ T20 WC: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की करारी हार, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

IND vs NZ T20 WC: भारत की हार के बाद बाद सोशल मीडिया मीम्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली जमकर ट्रोल हो रहे है।  विराट कोहली के फैसलों को लेकर अब भारतीय प्रशंसक कप्तानी पर सवाल खड़े करने लगे हैं। इसी के साथ भारत को मिली हार पर विराट कोहली समेत भारतीय टीम जमकर ट्रोल हुई।

नई दिल्ली। दुबई में भारत और न्युजीलैंड के बीच खेले गये मैच में भारत को करात शिकस्त मिली है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर न्यूजीलैंड शुरुआत से ही भारत पर प्रेशर बनाने में कामयाब रही। प्रेशर का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिये कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने मात्र 111 रनों की ही चुनौती दे सकी। नतीजा ये रहा कि न्‍यूजीलैंड ने 8 विकेट से भारत को हरा दिया है।

यहां आपको बता दें कि भारत की हार के बाद बाद सोशल मीडिया मीम्स की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली जमकर ट्रोल हो रहे है।  विराट कोहली के फैसलों को लेकर अब भारतीय प्रशंसक कप्तानी पर सवाल खड़े करने लगे हैं। इसी के साथ भारत को मिली हार पर विराट कोहली समेत भारतीय टीम जमकर ट्रोल हुई।

आइये हम आपको भारत की हार के बाद सामने आये कुछ जबरदस्त मीम्स दिखाते हैं।

पहले पाकिस्तान और अब न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारतीय प्रशंसक आक्रोश में हैं और सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।