newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shivam Dubey marriage: क्रिकेटर शिवम दुबे ने की मुस्लिम अंजुम खान से शादी तो सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

Shivam Dubey marriage: शिवम ने मुस्लिम लड़की से शादी की है। शिवम और उनकी पत्नी अंजुम खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। कुछ लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं। तो कुछ उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर शिवम दुबे (Shivam Dubey) शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान से मुंबई के निजी समारोह में शादी रचाई। अपनी शादी की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसके बाद सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। जब से उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं तब से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। साथ ही उनकी शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

shivam dubey

शिवम ने मुस्लिम लड़की से शादी की है। शिवम और उनकी पत्नी अंजुम खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। कुछ लोग उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं। तो कुछ उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

शिवम दुबे ने अपनी शादी की जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ‘जस्ट मैरिड 16-07-2021।’

तस्वीरों को देखने के बाद पता चल रहा है इनकी शादी हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाज के मुताबिक हुई है। शिवम दुबे द्वारा शेयर की गई तस्वीरें में वो अपनी वाइफ अंजुम खान को अंगूठी पहना रहे हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में शिवम और अंजुम दुआओं में हाथ उठाए हुए हैं। इसी तस्वीर को लेकर ज्यादा बवाल मच रहा है।

यहां देखें किसने क्या कहा-