
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनकी बल्लेबाजी के आगे गेंदबाज के लिए भी छोटे लगते हैं। बेहद कम समय में टीम इंडिया के लिए वनडे और टी-20 प्रारूप में सूर्यकुमार यादव ने जो कमाल का प्रदर्शन दिखाया है उससे क्रिकेट प्रेमियों को काफी आकर्षित किया। यूं तो अक्सर ही उनके खेल के वीडियोज वायरल होते हैं जिसे लेकर वो चर्चा में आ जाते हैं लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उनकी पत्नी देविशा शेट्टी हैं। दरअसल, देविशा शेट्टी ने अमेज़न से जिम के लिए बोतल मंगवाई थी लेकिन उनका जो आर्डर आया उसे देख उनके होश उड़ गए।
देविशा शेट्टी ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने ऑनलाइन कौन सी बोतल मंगवाई थी और उन्हें क्या डिलीवरी में मिली। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो ऑडर को खोलकर दिखा रही हैं।
यहां देखिए वीडियो…
देविशा शेट्टी ने इस वीडियो को अपनी इंस्टा अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि (Suryakumar Yadav) की पत्नी देविशा शेट्टी अमेज़न से आए आर्डर को खोलते हुए दिखाई दे रही है। जब वो कॉक्स खोलती हैं तो उसमें उनकी जिम बॉटल तो नहीं होती पर उसमें किनले कंपनी की बोतल नजर आती है जो कि बाजार में 20 रूपए में आसानी से मिल जाती है।
क्रिकेटर #SuryakumarYadav की पत्नी देविशा के साथ हुआ धोखा! pic.twitter.com/cNnkm8lDdj
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) December 16, 2022
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव मिस्टर ‘360’ के नाम से फेमस हैं। मैदान में अपने दाएं हाथ से विरोधी टीम के गेंदबाजों का दम निकालने वाले सूर्यकुमार यादव ने इस साल 2022 में ऐसी-ऐसी पारी खेली जो उनके साथ ही उनकी टीम के लिए भी यादगार रहेगी। उन्होंने इस दौरान कई रिकॉर्ड बनाएं। अपने दमदार प्रदर्शन के चलते वो इस समय आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं।