newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2022: MI की जीत से बिगड़ सकता DC प्लान प्लेऑफ, जानिए आज के मैच में जीत-हार का समीकरण

IPL 2022: यह मैच तय करेगा कि दिल्ली की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं। एक हिसाब से इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए करो या मरो वाली स्थिति होने वाली है।

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में अब कुछ ही टीमें है, जो कि प्लेऑफ तक पहुंच सकती हैं। बाकी टीमें इस सीजन से बाहर हो चुकी हैं। फिलहाल अभी दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेगंलुरू (RCB) के पास प्लेऑफ में जाने का मौका है। इससे पहले गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। इसी कड़ी में आज दिल्ली कैपिटल्स का मैच होना है। इस मैच में दिल्ली कैपिल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (MI) के साथ होने वाली है। यह मैच तय करेगा कि दिल्ली की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं। एक हिसाब से इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए करो या मरो वाली स्थिति होने है। क्योंकि अगर इस मैच में दिल्ली की टीम को रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस हरा देती है, तो इसके बाद दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह आसान तो नहीं ही होगी, बल्कि दूसरी तरफ से प्लेऑफ के लिए अपनी नजरें गड़ाए बैठी रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरू के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आसानी हो जाएगी।

RCB

दिल्ली के लिए जरुरी मैच

DC

आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच इस सीजन का 69वां मैच खेला जाना है। अगर बात करें मुंबई इंडियंस की तो इससे पहले मुंबई ने इस लीग में कुल 13 मुकाबले खेलें हैं, जिसमें से केवल 3 मैचों में ही रोहित शर्मा की पलटन जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। इससे पहले इस सीजन की शुरुआत में ही मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हुआ था, जिसमें दिल्ली ने मुंबई को चार विकेट से हराया था। इस मैंच में मुंबई इंडियंस (MI) अपनी हार का बदला लेना चाहेगी, तो वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच बेहद अहम होने वाला है। अगर इस मैच में दिल्ली हार जाती है तो उसके लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो जाएगी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम के लिए दिल्ली की हार प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक रास्ता बनकर सामने आएगी।