
नई दिल्ली। दुनिया के महान फुटबॉलर पेले (Pele) अब इस दुनिया में नहीं रहे। काफी समय से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे फुटबॉलर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। पेले 82 साल के थे। पेले दुनियाभर में अपने फुटबॉल प्रदर्शन के लिए मशहूर थे। जब भी फुटबॉल के महान खिलाड़ियों की बात आती तो सबसे पहला नाम उस लिस्ट में पेले का ही होता है। पेले के नाम कई रिकॉर्ड (Pele Records) दर्ज हैं। आज भी उनके कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो कि कोई नहीं तोड़ पाया। चलिए जानते हैं उनके ऐसे ही रिकार्ड के बारे में…
ये है पेले के नाम दर्ज रिकॉर्ड
1. पेले इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने देश को तीन विश्वकप जिताएं है। इसके अलावा 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप भी दिलाने के लिए पेले ने अहम भूमिका निभाई थी।
2.पेले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 18 साल की उम्र से पहले ही फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागा है।
3. 1958 फीफा वर्ल्ड कप में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में उन्होंने दो गोल दागे थे।
4. प्रोफेशनल करियर में इस महान फुटबॉलर ने कुल 1363 मैच खेले जिनमें इन्होंने 1281 गोल दागे। ब्राजील के लिए पेले ने 92 मैचों में 77 गोल दागे हैं।
5.साल 1971 में पेले ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
और भी कई खास रिकॉर्ड हैं दर्ज
पेले अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहले ही विश्वकप में अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया था। महज 17 साल की उम्र में उन्होंने 1958 वर्ल्ड कप में वर्ल्ड के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड कप का पहला गोल किया था। टूर्नामेंट में दिखाए गए इसी धमाल से पेले इस तरह का गोल दागने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए थे। फ्रांस के खिलाफ हुए मुकाबले में पीएम मोदी ने 17 साल की ही उम्र में हैट्रिक गोल भी दागे थे। पेले ने 1958 वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में लगाए थे।
बता दें, काफी समय से पेले अस्पताल में भर्ती थे। 82 साल के पेले कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। कई दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे पेले की किडनी और दिल ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था। उनके निधन से देशभर में लोग शोक में हैं और दुख जता रहे हैं।