newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat Kohli: विराट कोहली के चिकन टिक्के को लेकर छिड़ी सोशल मीडिया पर बहस, जानें वेज है या नॉनवेज

Virat Kohli: विराट कोहली ने अभी हाल ही में उन्होंने अपने शादी की सालगिरह मनाई है, जिसमें वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और कुछ खास दोस्त के साथ दिखे थे, जिसकी पिक्चर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। विराट ने हाल ही में एक पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देख कर ऐसा लग रहा है की वो चिकन टिक्का खा रहे हैं।

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटरो में से एक विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले क्रिकेटर हैं और जैसे ही वो सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करते हैं वो टॉक ऑफ द टाउन बन जाता है। विराट कोहली वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपने शादी की सालगिरह मनाई है, जिसमें वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और कुछ खास दोस्त के साथ दिखे थे, जिसकी पिक्चर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। विराट ने हाल ही में एक पिक्चर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देख कर ऐसा लग रहा है की वो चिकन टिक्का खा रहे हैं। जिसे देख फैंस हैरत में पड़ गए क्योंकि विराट ने खुद 2021 में एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद को वीगन बताया था।

विराट कोहली ने हाल ही में जो फोटो शेयर की है उसमें ऐसा लग रहा है कि वो चिकन टिक्का खा रहे हैं लेकिन आपको बता दें इसकी सच्चाई कुछ और है। दरअसल, विराट कोहली जो चिकन खा रहे हैं वह चिकन नहीं हैं वो मॉक चिकन टिक्का है जो चिकन नहीं होता लेकिन इसका स्वाद चिकन की तरह होता है। मॉक चिकन टिक्का को बनाने के लिए सोया प्रोटीन, गेहूं ग्लूटेन, बनावट वाली वनस्पति प्रोटीन और मटर प्रोटीन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। विराट ने जैसे ही मॉक चिकन टिक्का की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की फैंस हैरान हो गए और लगातार लोग इसके बारे में बात करने लगे। लेकिन सच्चाई ये है कि विराट कोहली अभी भी पूरी तरह से वीगन हैं।

टेस्ट सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका जाएंगे विराट कोहली

वर्ल्ड कप की फाइनल में हार के बाद विराट कोहली टेस्ट सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका जाएंगे जहां पर भारत को 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम अभी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है जहां पर वो अभी टी-20 सीरीज खेल रही है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने जीतकर अपने नाम कर लिया है। अब देखना होगा क्या भारत अगला मैच जीतकर सीरीज बराबर कर पाता है या साउथ अफ्रीका अगला मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगा।