
नई दिल्ली। चेन्नई को एक और आईपीएल ट्रॉफी जितने वाले दुनिया के सबसे महान कप्तानों में शुमार होने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी घुटने की चोट से परेशान हैं। आईपीएल के दौरान उनके घुटने में जो चोट देखी गई थी उसके इलाज के लिए महेंद्र सिंह धोनी मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती हो सकते हैं ऐसी खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स को ट्रॉफी जिताने के बाद धोनी अब अपने घुटने की चोट को लेकर थोड़े गंभीर हो गए हैं।
View this post on Instagram
इस पूरे आईपीएल सीजन में धोनी अपने पैर में एक सुरक्षात्मक कैप पहने हुए दिखाई दिए थे। तब लोगों के मन में ये सवाल थे कि चोटिल घुटने के साथ क्या वो आईपीएल के इस सीजन को पूरा खेल भी पाएंगे या नहीं। लेकिन उन्होंने न सिर्फ सीजन को पूरा खेला बल्कि चेन्नई को एक और आईपीएल ट्रॉफी भी हासिल करवाई। धोनी कितने कूल और जिंदादिल हैं, क्रिकेट के प्रति वो कितने जुनूनी हैं वो इससे साफ़ नजर आता है।
गौर करने वाली बात ये है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस को आखिर गेंद पर 5 विकेट से हार अपनी पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था। लेकिन बारिश के कारण DLS नियम से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन की टार्गेट मिला। चेन्नई ने अच्छी शुरूआत के बाद जडेजा के आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़ मुकाबले में टीम को जीत दर्ज करवाई थी, उसके बाद पत्नी रिवाबा ने जिस तरह भारतीय पारंपरिक धोती में मैदान पर आकर उनका उत्साहवर्धन किया उसकी भी देशभर में खुभ चर्चा हुई थी।