newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MS Dhoni on Independence day: PM मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का धोनी ने कुछ इस तरह किया स्वागत, सोशल मीडिया पर खिलाड़ी के कायल हो गए फैंस

MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। इसके बावजूद भी उनके इंस्टाग्राम में 39 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

नई दिल्ली। देश इस बार अंग्रेजी हुकूमत से आजीदी के 75 वर्ष पूरे होने के जश्न बनाएगा। इस बार हिंदुस्तान इस आजादी को अमृत महोत्सव के नाम से मनाएगा। देशभर से लोग आजादी के 75 वर्षों के लिए उत्तसाहित दिख रहे हैं। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से शोल मीडिया पर डीपी बदलने के साथ-साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की है। पीएम मोदी की इस अपील पर देशभर से समर्थन मिलते हुए दिख रहा है। इसी कड़ी में अब भारत के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी देश के रंग में रंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक्चर को बदलते हुए तिरंगे के साथ एक शानदार फोटो शेयर की है।

dhoni instagram

भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं- धोनी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। इसके बावजूद भी उनके इंस्टाग्राम में 39 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। धोनी ने साल 2021 के बाद अब जाकर इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक्चर बदली है। इस बार उन्होंने जिस फोटो को अपनी डीपी में लगाई है, उसमे तिरंगा झंडे का कलर देखा जा रहा है। इसके अलावा इसमें तीन भारतीय भाषाओं में कुछ लिखा हुआ नजर आ रहा है। फोटो में अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत में लिखा गया है कि ‘भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं’। ठीक ऐसा ही अंग्रेजी और संस्कृत में भी लिखा हुआ है। इससे पहले पिछले साल 2021 जनवरी में उन्होंने अपना अखिरी पोस्ट किया था। इस दौरान धोनी ने अपने फॉर्म हाउस में स्ट्राबेरी की खेती का वीडियो शेयर किया था।

ms dhoni

मैं पल दो पल का शायर हूं

भारत के पूर्व स्टार विकेटकीपर व दुनिया के बेस्ट फिनिशर ने भले ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, बावजूद इसके आज भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और ना ही धोनी का क्रिकेट के प्रति प्यार कम हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को यानी दो साल पहले ही अचानक से इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर करोड़ो फैंस को चौंका दिया था। इस दौरान उन्होंने कुछ पुरानी तस्वीरों को संग्रहित करके एक वीडियो साझा किया था और ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गीत की धुन में अपनी बात को कहने की कोशिश की थी। इस पोस्ट में धोनी ने लिखा था- मुझे प्यार और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद, 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)