Karthik breaks Dhoni’s record: दिनेश कार्तिक ने धोनी का तोड़ा ये रिकार्ड, अब ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने DK

Karthik breaks Dhoni’s record: दिनेश कार्तिक ने 3 साल के लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी की है। दक्षिण अफ्रीका के साथ बीते शुक्रवार को जो उनका अर्धशतक आया है, दरअसल उस अर्धशतक ने दुनिया के महानतम क्रिकेटरों की लिस्ट में शूमार महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकार्ड भी तोड़ दिया है।

Avatar Written by: June 18, 2022 3:33 pm
DHONI AND KARTIK

नई दिल्ली। बीते कई सालों से भारतीय टीम में एक विकेटकीपर और फिनिशर के रुप में भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी भूमिका निभा रहे थे। लेकिन जब से उन्होंने क्रिकेट से संयास की घोषणा की तब से कई नए और दिग्गज खिलाड़ियों को उनकी जगह मौका मिला, लेकिन इस मौके को कई युवा खिलाड़ी भूनाने में नाकमयाब रहे। परंतु आजकल  दिनेश कार्तिक, धोनी की कमी महसूस नहीं होने दे रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने कहीं ना कहीं धोनी की कमी को थोड़ा बहुत कम करने का काम किया है। जिसका उदाहरण उन्होंने कई बार दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मैच भी शानदार बल्लेबीज की। उन्होंने इस मैच में मात्र 27 गेंद में 55 रनों की दमदार पारी खेली। जानकारी के लिए बता दें कि दिनेश कार्तिक ने टी-20 में अपना पहला अर्धशतक भी इसी मैच में जड़ा है।

DINESH KARTIK

तोड़ा धोनी का रिकार्ड

दिनेश कार्तिक ने 3 साल के लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी की है। दक्षिण अफ्रीका के साथ बीते शुक्रवार को जो उनका अर्धशतक आया है, दरअसल उस अर्धशतक ने दुनिया के महानतम क्रिकेटरों की लिस्ट में शूमार महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकार्ड भी तोड़ दिया है। दिनेश कार्तिक ने 37 साल 16 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने टी-20 का अपना पहला अर्धशतक जड़ा है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा उम्र में भारत के लिए टी-20 में अर्धशतक जड़ा था। साल 2018 में धोनी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 43 गेंद में नाबाद 52 रनों की पारी खेली थी और तब उनकी उम्र 36 साल 229 दिन थी। अब इस रिकार्ड को दिनेश कार्तिक तोड़ दिया है।

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। इस मैच में कार्तिक ने 55 रनों की दमदार पारी खेली। जिसके चलते भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका की टीम के सामने 169 रन बनाने में कामयाब रही। इस मैच में दिनेश कार्तिक की इस पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया।