
नई दिल्ली। पेरिस 2024 ओलंपिक खेल 24 जुलाई से शुरू होने वाले हैं, ये तीसरी बार है जब फ्रांस की राजधानी ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रही है। पेरिस ने इससे पहले 1900 और 1924 में ओलंपिक खेलों को होस्ट किया था। 26 जुलाई को होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह के साथ, आज से ही कुछ इवेंट्स शुरू होने के साथ ही उत्साह शुरू हो गया है। 24 जुलाई को दो प्रमुख मैच ओलंपिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे: फुटबॉल और रग्बी सेवन्स। फुटबॉल में, ग्रुप बी और ग्रुप सी के मैच आयोजित किए जाएंगे। ग्रुप बी में कोपा अमेरिका 2024 चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला मोरक्को से होगा, जबकि ग्रुप सी में यूरो 2024 विजेता स्पेन का मुकाबला उज्बेकिस्तान से होगा। दोनों मैच शाम 6:30 बजे IST से शुरू होने वाले हैं। रग्बी सेवन्स में, पूल बी के मैच भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेंगे। ओलंपिक वेबसाइट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला समोआ से होगा और न्यूजीलैंड का मुकाबला 25 जुलाई को सुबह 1 बजे दक्षिण अफ्रीका से होगा।
2️⃣ days remain until the Paris 2024 Opening Ceremony, though the first day of competition is already here! 😍
⚽🏉 There are football and rugby sevens matches this Wednesday. Are you ready to watch some Olympic action? #Paris2024 @Paris2024 pic.twitter.com/vc0kba2Ewt
— The Olympic Games (@Olympics) July 24, 2024
25 जुलाई को भारतीय तीरंदाजी टीम एक्शन में
25 जुलाई को एक्शन जारी रहेगा, जिसमें भारतीय तीरंदाजी टीम ओलंपिक में डेब्यू करेगी। फुटबॉल और रग्बी सेवन्स के साथ-साथ तीरंदाजी और हैंडबॉल स्पर्धाएँ भी शुरू होंगी। तीरंदाजी में महिला और पुरुष दोनों के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड होंगे। महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और भजन कौर कर रही हैं। पुरुषों के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड के लिए रमेश प्रवीण जाधव, तरुणदीप राय और धीरज बोम्माराज प्रतिस्पर्धा करेंगे।
2020 टोक्यो ओलंपिक रहा था भारत के लिए ऐतिहासिक
इस पहले टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन ऐतिहासिक और यादगार रहा, यह देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक हासिल किए। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीते। कांस्य पदक बैडमिंटन में पीवी सिंधु, मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन, कुश्ती में बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम ने जीते, जिसने तीसरा स्थान हासिल करके 41 साल का पदक सूखा समाप्त किया। इस प्रभावशाली प्रदर्शन ने भारत को समग्र पदक तालिका में 48वें स्थान पर रखा, जो विभिन्न खेल विधाओं में देश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।