
नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 के शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए है। 5 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आयोजन शुरू होने जा रहा है। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा। वहीं विश्व कप से पहले आज टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। एडिडास ने बुधवार को टीम की नई जर्सी दुनिया रिवील कर दी है। बता दें कि इस बार टीम इंडिया का आधिकारिक किट स्पॉन्सर स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास है। बीसीसीआई ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी विश्व कप में टीम इंडिया की नई जर्सी का वीडियो साझा किया है।
वीडियो में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, कोहली, गिल समेत कई प्लेयर्स नई जर्सी में नजर आ रहे है। इसके अलावा विश्व कप 2023 का थीम सॉन्ग ‘Teen Ka Dream Hai Apna’ भी लॉन्च किया है। थीम सॉन्ग को रैपर रफ्तार ने अपनी आवाज दी है। वहीं टीम इंडिया की नई जर्सी की बात करें तो, कुछ बड़े बदलाव किए है। जिसमें कंधों पर तीन वाइट धारियों की जगह अब तिरंगे के तीन रंग दिखाई दे रहे है। इसके अलावा जर्सी पर बीसीसीआई के लोगो के साथ 2 स्टार लगे है। जिसको वनडे विश्व कप में 1983 और 2011 के टीम के जीत का प्रतीक बताया है।
1983 – the spark. 2011 – the glory.
2023 – the dream.
Impossible nahi yeh sapna, #3kaDream hai apna.@adidas pic.twitter.com/PC5cW7YhyQ— BCCI (@BCCI) September 20, 2023
बता दें कि भारतीय फैंस को उम्मीद है कि इस बार टीम इंडिया विश्व कप जरूरी जीतेगी। हाल ही में भारत ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की है।
लोगों के रिएक्शन-
वहीं सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की न्यू जर्सी को लेकर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे है। फैंस भारत की जर्सी में 3 सफेद लाइन के स्थान पर तिरंगे के रंग को शामिल करने को लेकर खुशी जता रहे है। लोगों इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे है।
New jersey announced for Indian team’s World Cup
With tricolor color, so beautiful#NewJersey #TeamIndia #CWC23 pic.twitter.com/NqxA7kC2VU
— Dinesh Lilawat (@ImDL45) September 20, 2023
Replace the three white stripes on the New Indian team jersey with a tricolor pattern on the shoulders.#ICCWorldCup2023 pic.twitter.com/NismhlvzJb
— pruthviraj vidhate (@pjvidhate) September 20, 2023
बता दें कि विश्व का आगाज अगले महीने 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। वहीं टीम इंडिया का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ, तीसरा मुकाबला 15 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ खेलना। विश्व कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।