newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

FIFA 2022, Croatia vs Canada : क्रोएशिया ने दी कनाडा को 1-4 से करारी मात, टूर्नामेंट से बाहर हुई कनाडाई टीम

Croatia Vs Canada : क्रोएशिया ने शानदार खेल दिखाते हुए हाफटाइम से पहले 36वें मिनट में पलटवार किया। उसके लिए आंद्रे क्रेमेरिच ने पहला गोल किया। इस विश्व कप में क्रोएशिया का यह पहला गोल है। क्रेमेरिच के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है।

Croatia vs Canada, FIFA World Cup 2022 Live Updates in Hindi : नमस्कार, Newsroompost के फीफा लाइव में आपका स्वागत है।

दोहा। कतर विश्व कप में रविवार (27 नवंबर) को पिछले विश्व कप की उपविजेता क्रोएशिया ने कनाडा को 4-1 से करारी शिकस्त दी है। क्रोएशिया ने टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। उसे पिछले मैच में मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था। वहीं, कनाडा की टीम 1986 के बाद पहली बार विश्व कप में खेलने उतरी, लेकिन वह दो मैचों में लगातार हार के बाद प्री-क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। उसे पिछले मैच में बेल्जियम ने हराया था।

Previous Updates – 

कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 में सभी टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को खूब रोमांचित किया है। टूर्नामेंट में आज रविवार (27 नवंबर) को गत उपविजेता क्रोएशिया का सामना कनाडा से हो रहा है। क्रोएशिया की नजर इस टूर्नामेंट में पहली जीत पर है। उसे पिछले मैच में मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था। वहीं, कनाडा की टीम 1986 के बाद पहली बार विश्व कप में खेल रही है। उसे पिछले मैच में बेल्जियम के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।

Watch Live Streaming Here-

https://www.jiocinema.com/sports

लाइव अपडेट

10:15 PM

Croatia vs Canada Live Updates : एक के बाद एक क्रोएशिया ने किया दूसरा गोल

क्रोएशिया की टीम लगातार कनाडा पर हावी हो रही है। क्रोएशिया ने पहला गोल करने के आठ मिनट बाद ही दूसरा गोल कर दिया। मार्को लिवाजा ने गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। क्रोएशिया अब मैच में 2-1 से आगे हो गया है।

10:10 PM

Croatia vs Canada Live Updates : क्रोएशिया ने अपने नाम किया पहला गोल

क्रोएशिया ने शानदार खेल दिखाते हुए हाफटाइम से पहले 36वें मिनट में पलटवार किया। उसके लिए आंद्रे क्रेमेरिच ने पहला गोल किया। इस विश्व कप में क्रोएशिया का यह पहला गोल है। क्रेमेरिच के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर हो गया है।

Croatia vs Canada Live Updates : क्या है दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

क्रोएशिया: डोमिनिक लिवाकोविच (गोलकीपर) जोसिप जुरानोविक, देजन लोरेन, जोस्को ग्वार्दिओल, बोर्ना सोसा, मातेओ कोवासिच, लुका मोद्रिच, मार्सेलो ब्रोजोविच, इवान पेरिसिच, लेडी क्रेमेरिच, मार्को लिवाजा।

कनाडा: मिलन बोरजन (गोलकीपर) एलिस्टेयर जॉनसन, कमल मिलर, स्टीवन विटोरिया, रिची लारिया, स्टीफन यूस्ताकियो, अतीबा हचिंसन, अल्फोंसो डेविस, काइल लारिन, तज़ोन बुकानन, जोनाथन डेविड।