newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

FIFA 2022, Spain vs Costa Rica: स्पेन ने विश्व कप में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत, कोस्टारिका को 7-0 से दी करारी मात

Spain Vs Costa Rica : अपने पहले ही मैच में स्पेन ने कमाल का खेल दिखाते हुए मैच का पहला गोल किया। दानी ओल्मो ने 11वें मिनट में कोस्टारिका के दिग्गज गोलकीपर कैलोल नवास को छकाते हुए शानदार गोल किया।

नमस्कार, Newsroompost के फीफा लाइव में आपका स्वागत है।

11:29 PM

Spain vs Costa Rica: स्पेन की एकतरफा जीत

शुरू से एकतरफा चल रहे मुकाबले में आखिरकार स्पेन ने कोस्टा रिका को 7-0 से बुरी तरह रौंद डाला। यह जीत गोल की संख्या के हिसाब से ऐतिहासिक है। उसने ग्रुप-ई में अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 से हरा दिया। यह विश्व कप इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 24 जून 1998 को उसने बुल्गारिया को 6-1 से हराया था। स्पेन की टीम इस मैच को जीतने के बाद ग्रुप-ई में जापान को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गई है।
यह कोस्टारिका की संयुक्त रूप से फुटबॉल इतिहास में सबसे बड़ी हार है। उसे 1975 में मैक्सिको के खिलाफ 0-7 से हार मिली थी। हालांकि, वह विश्व कप का मैच नहीं

Spain vs Costa Rica FIFA World Cup 2022 Live Score Updates in Hindi : आज फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 का चौथा दिन(23 नवंबर) है। टूर्नामेंट के चौथे दिन ग्रुप-ई में स्पेन का मुकाबला कोस्टा रिका से होना है। 2010 में चैंपियन बनने वाली स्पेन की नजर पहले मैच में जीत पर होगी। इस ग्रुप में जर्मनी और जापान की टीम भी है। जापान ने जर्मनी की हराकर बड़ा उलटफेर किया है। स्पेन की टीम किसी भी हाल में ऐसा नहीं होने देना चाहेगी।

Watch Live Streaming Here –

https://www.jiocinema.com/sports

Live Updates-

11:06 PM

Spain vs Costa Rica Live Score: कोस्टा रिका पर कहर बन गए गावी

कोस्टा रिका पर कहर बन कर टूटे युवा जोश से लैस गावी। स्पेन ने 74वें मिनट में पांचवां गोल कर दिया। युवा सनसनी गावी ने टीम के लिए पांचवां गोल किया। यह उनका विश्व कप में पहला मैच था और उन्होंने पहले ही मुकाबले में गोल कर दिया। वह पेले के बाद विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बन गए हैं। गावी ने 18 साल 110 दिन की आयु में गोल किया। पेले ने 1958 विश्व कप के फाइनल में स्वीडन के खिलाफ गोल किया था। तब उनकी उम्र सिर्फ 17 साल 249 दिन थी। ये वाकई कमाल के खिलाड़ी हैं। युवा है जोश है फुर्ती है सबकुछ है इनके अंदर।

10:52 PM

Spain vs Costa Rica Live Score: फेरान टोरेस ने किया दूसरा गोल

फेरान टोरेस ने स्पेन को दूसरे हाफ में 4-0 से आगे कर दिया। उन्होंने 54वें मिनट में कोस्टारिका के गोलकीपर कैलोर नवास को छकाते हुए शानदार गोल किया।

10:20 PM

Spain vs Costa Rica Live Score: पहले हाफ का खेल हुआ शुरू

आपको बता दें कि अबतक इस मुकाबले में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। स्पेन की टीम 3-0 से आगे है। कोस्टारिका के खिलाड़ी कहीं से भी मैच में लड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। स्पेन की टीम ने अपने पास से उसे परेशान कर रखा है। अब दूसरे हाफ में कोस्टारिका की टीम वापसी करती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

10:02 PM

Spain vs Costa Rica Live Score: पूरी तरह कंट्रोल में स्पेन ने किया तीसरा गोल

स्पेन की टीम काफी अच्छा खेल दिखा रही है। स्पेन की टीम कोस्टारिका पर लगातार आक्रमण कर रही है। इसका फायदा उसे 29वें मिनट में मिला। कोस्टारिका के पेनल्टी बॉक्स में डुआर्ते ने स्पेन के जोर्डी अल्बा को गिरा दिया। रेफरी ने इस कारण स्पेन को पेनल्टी दे दी। फेरान टोरेस ने इस पर कोई गलती नहीं की। उन्होंने गेंद को सीधा गोलपोस्ट में डाल दिया।

09:52 PM

Spain vs Costa Rica Live Score: स्पेन का दूसरा गोल

इस विश्व कप की शुरुआत स्पेन के लिए इससे अच्छी नहीं हो सकती थी। स्पेन की टीम शानदार फुटबॉल का प्रदर्शन कर रही है। उसने छोटे-छोटे पास से कोस्टारिका को छकाया है। इन छोटे-छोटे पास का फायदा स्पेन को मिला भी है। उसने 21वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली। रियल मैड्रिड के लिए क्लब फुटबॉल खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ी मार्को असेंसियो ने टीम का दूसरा गोल किया। असेंसियो ने बार्सिलोना के लिए क्लब फुटबॉल खेलने वाले जोर्डी अल्बा के पास पर गोल किया। क्लब स्तर पर रियल मैड्रिड और बार्सिलोना एक-दूसरे के विरोधी हैं।

09:43 PM
Spain vs Costa Rica Live Score: 11वें मिनट में स्पेन का पहला गोल

अपने पहले ही मैच में स्पेन ने कमाल का खेल दिखाते हुए मैच का पहला गोल किया। दानी ओल्मो ने 11वें मिनट में कोस्टारिका के दिग्गज गोलकीपर कैलोल नवास को छकाते हुए शानदार गोल किया। उन्होंने युवा स्टार पेड्री के पास पर गेंद को अपने पैर पर लिया और शानदार ड्रिबलिंग करते हुए नवास के पास पहुंच गए। फिर उनके सिर के ऊपर से गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

09:36 PM
Spain vs Costa Rica Live Score: पहले हाफ का खेल हुआ शुरू

दोनों ही टीमें बेहद मजबूत नजर आ रही हैं। स्पेन और कोस्टारिका के बीच मैच में पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। स्पेन की टीम 2010 से विश्व कप में अपना उद्घाटन मैच नहीं जीत पाई है। वह इस दौरान तीन मैच हार चुकी है। स्पेन की नजर इस बार जीत के शुरुआत करने पड़ होगी।

08:56 PM
Spain vs Costa Rica Live Score: क्या दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

स्पेन: उनाई सिमोन (गोलकीपर), सीजर एजपिलिकुएटा, एमरिक लापोर्टे, रोड्री, जोर्डी अल्बा, गावी, सर्जियो बुस्केट्स, पेड्री, फेरान टोरेस, असेंसियो, दानी ओलमो।

कोस्टारिका: कैलोर नवास (गोलकीपर), मार्टिनेज, ड्यूआर्टे, फुलर, कैल्वो, ओविदो, तेजेडा, सेलसो बोर्गेस, कैंपबेल, बेनेट, कॉन्ट्रेरास।