FIFA World Cup 2022, Germany vs Japan: फीफा वर्ल्ड कप में लगातार दूसरे दिन हुआ बड़ा उलटफेर, जापान ने 4 बार की‌ चैम्पियन जर्मनी को हराया

FIFA 2022, Germany vs Japan Live Score: जर्मनी और जापान के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले का हाफ टाइम का खेल पूरा हो चुका है। जर्मनी की टीम एल्काय गुंडोअन के गोल की बदौलत 1-0 से आगे है। उसके लिए काई हार्वत्ज ने हाफटाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम में गोल किया, लेकिन VAR ने उसे ऑफसाइड करार दिया।

Avatar Written by: November 23, 2022 8:10 pm

नमस्कार, Newsroompost के फीफा लाइव में आपका स्वागत है।

जापान ने बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को हराया

फीफा फुटबॉल विश्व कप का यह वर्ष एशियाई टीमों के लिए अच्छा साबित हो रहा है लगातार दो दिन में दो एशियाई टीमों ने बड़ा उलटफेर किया है। पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को मात दी और अब जापान ने फुटबॉल विश्व कप में बुधवार को ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम मैच में पहला गोल करने के बाद हार गई। उसने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी थी। जापान ने दूसरे हाफ में खेल को पूरी तरह पलट दिया।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में जापान के लिए रित्सु दोआन ने 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल किया। इससे पहले जर्मनी के लिए एल्काई गुंडोअन ने 33वें मिनट में पेनल्टी पर जर्मनी के लिए पहला गोल दागा था। विश्व कप में दो दिन में दो एशियाई टीमों ने उलटफेर किया है। मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में भी अर्जेंटीना की टीम पहले हाफ तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने मैच को पलट दिया। यहां भी जापान ने दूसरे हाफ मैच को पलटा।

Germany vs Japan FIFA World Cup 2022 Live Updates in Hindi : आज फुटबॉल के फीफा विश्व कप 2022 का चौथा दिन (23 नवंबर) है। टूर्नामेंट के चौथे दिन चार बार की चैंपियन जर्मनी का सामना एशियाई टीम जापान से हो रहा है। ग्रुप-ई की टीमों का यह इस विश्व कप में पहला मैच है। इस ग्रुप में जर्मनी-जापान के अलावा स्पेन और कोस्टा रिका भी है। जर्मनी की टीम पिछले विश्व कप के पहले दौर में ही बाहर हो गई थी।

Watch Live Streaming Here –

https://www.jiocinema.com/sports

Live Updates-

07:23 PM

Germany vs Japan Live Score: हाफ टाइम हुआ खत्म, जर्मनी 1-0 से आगे

आपको बता दें कि जर्मनी और जापान के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले का हाफ टाइम का खेल पूरा हो चुका है। जर्मनी की टीम एल्काय गुंडोअन के गोल की बदौलत 1-0 से आगे है। उसके लिए काई हार्वत्ज ने हाफटाइम से ठीक पहले इंजरी टाइम में गोल किया, लेकिन VAR ने उसे ऑफसाइड करार दिया।

07:07 PM

Germany vs Japan Live Score: आखिरकार जर्मनी ने हासिल किया पहला गोल

यह मुकाबला बेहद रोमांचक दिखाई दे रहा है हालांकि जर्मनी को पहला गोल मिल चुका है। जर्मनी के लिए पहला गोल एल्काय गुंडोअन ने किया। उन्होंने 33वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। इस तरह जर्मनी ने जापान के खिलाफ 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जापान के गोलकीपर साकाई के कारण जर्मनी को यह पेनल्टी मिली। वह डेविड राउम को रोकने के प्रयास में उनके शरीर पर गिर गए। रेफरी ने इस कारण जर्मनी को पेनल्टी दे दी।

06:59 PM

Germany vs Japan Live Score: आधे घंटे का खेल पूरा हुआ

दोनों ही टीमें अब तक मजबूत दिखाई दे रही हैं और दोनों में स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। जर्मनी और जापान के बीच आधे घंटे का मैच हो गया है। जर्मनी की टीम लगातार हमले कर रही है, लेकिन वह गोल नहीं कर पा रही। जापान के खिलाड़ी बखूबी उसके हमलों को रोक रहे हैं। जापान ने अब तक गोल के लिए एक भी शॉट नहीं लगाया है। वहीं, जर्मनी ने पांच शॉट लगा दिए हैं और इनमें तीन टारगेट पर रहे हैं।


06:41 PM
Germany vs Japan Live Score: 8 वें मिनट में जापान का गोल हुआ खारिज

आठवें मिनट में जापान को करारा झटका लगा है हालांकि जापान ने आठवें मिनट में जबरदस्त हमला किया था। उसने जर्मनी के डिफेंस को भेदते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया, लेकिन उसके गोल को खारिज कर दिया गया। दरअसल, जापान के स्ट्राइकर डाइजेन मीडा ऑफासाइड पाए गए। उनके कारण टीम को नुकसान उठाना पड़ा।

06:28 PM
Germany vs Japan Live Score: मुकाबले में पहले हाफ का खेल हुआ शुरू

जर्मनी और जापान के फैंस जिस कड़े मुकाबले का इंतजार कर रहे थे वह शुरू हो चुका है और दोनों ही टीमों के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। जर्मनी की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर है। वहीं, जापान इस मैच में उलटफेर करना चाहेगा।

06:14 PM

Germany vs Japan Live Score: क्या है दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

जापान: शुइची गोंडा (गोलकीपर), हिरोकी सकाई, को इटाकुरा, माया योशिदा, जुन्या इटो, यूटो नागाटोमो, वतरू एंडो, एओ तनाका, टेकफुसा कुबो, दाइची कामदा, डाइजेन माएडा।

जर्मनी: मैनुअल नुएर (गोलकीपर), डेविड राउम, एंटोनियो रुड्रिगर, निकोलस सुएले, निको श्लोट्टरबेक, जोशुआ किमिच, एल्काय गुडोअन, जमाल मुसियाला, थॉमस मूलर, सर्ज ग्नब्री, काई हावर्त्ज।

Latest