
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैदान पर दिखाए गए अपने शानदार प्रदर्शन के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों (ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला) के बीच सोशल मीडिया पर जमकर भिड़ंत भी देखने को मिल चुकी है। जब भी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पोस्ट करती है तो लोग उसे ऋषभ पंत से जोड़ने लगते हैं। अब एक बाद भी ऋषभ पंत चर्चा में हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण उर्वशी रौतेला नहीं है बल्कि एक ऐड (एडवरटाइजमेंट) हैं।
दरअसल, इन दिनों टीवी और सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का एक एडवर्टाइजमेंट खूब देखने को मिल रहा है। इस ऐड में पंत ये बताते हैं कि वो अगर क्रिकेटर नहीं होते तो क्या करते… अब इसी एडवरटाइजमेंट को लेकर वो विवादों में फंसे हुए हैं। फिल्ममेकर हंसल मेहता ने उनके एड पर नाराजगी जताते हुए एक मांग कर दी है। चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला…
बता दें, क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक एडवरटाइजमेंट चर्चा में है। ड्रीम 11 के इस एड में ऋषभ पंत कहते नजर आते हैं कि अगर मैं क्रिकेटर नहीं बनता तो…इसके बाद पंत संगीतकार के अवतार में नजर आते हैं और जैसे ही माइक के पास जाते हैं तो काफी बेसुरा गाते हैं। आखिर में ऋषभ पंत कहते नजर आते हैं शुक्र है कि मैंने अपने सपने को पूरा किया। अब इसी एडवर्टाइजमेंट को लेकर फिल्ममेकर हंसल मेहता का गुस्सा भड़क उठा है। उन्होंने एड पर नाराजगी जताते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट कर लिखा, ‘ये बेहूदा और अपमानजनक एड है। अपने प्रमोशन के लिए किसी कला और कल्चर को नीचे गिराना गलत है। मैं मांग करता हूं कि इस एड को हटाया जाए’।
This is a disgusting and disrespectful commercial. Pimp yourself but not at the cost of ridiculing art and it’s rich traditions. I demand that @Dream11 pulls this down. pic.twitter.com/a9KIs23heL
— Hansal Mehta (@mehtahansal) December 10, 2022
सोशल मीडिया पर ऐसे मिल रहे रिएक्शन
बात इस एड को मिल रहे लोगों की प्रतिक्रियाओं की करें तो सोशल मीडिया पर कई लोग इसे मजाकिया अंदाज में लेते हुए एंटरटेनिंग बता रहे हैं तो कई ऐसे भी हैं जो कि ऋषभ पंत के इस एड को देखने के बाद गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं ट्विटर पर लोगों के आए कुछ रिएक्शन…
दीलीप पटेल नाम के ट्विटर यूजर ने हंसल मेहता के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘एकदम सही नोटिस किया आपने सर’।
एकदम सही नोटिस किया आपने सर ।
— Dilip Patel (@pdilip517) December 10, 2022
अमरेश सिंह नाम के यूजर ने लिखा, ‘मैं सहमत हूं। ड्रीम11 के सभी विज्ञापनों को हटाने की जरूरत है। यह हास्यास्पद है’।
I agree. All the Dream11 ads need to be pulled down. It’s ridiculous
— Amaresh Singh (@Amaresh30Singh) December 11, 2022
Totally agree!
— Aditya Dombivlikar (@Aditya_m_12345) December 10, 2022
उदय नाम के यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि ये भारतीय संगीत परंपरा का अपमान है।
यह भारतीय संगीत की क्लासिक परंपरा की अवमानना है।
— uday prakash (@iamudayprakash) December 10, 2022
Very true, despicable it is
— Pankaj Jain (@pj77in) December 10, 2022
Fully agree with you Mr.Mehta (for this one at least ?)…..disrespecting our traditional Hindustani music will pull down Dream11 as well as Rishabh pant ! Smart marketing is about conveying the message without creating controversies!!!
— Vijay Murthy (@VijayMurthyIND) December 10, 2022