
साओ पाओलो। दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ी ब्राजील के पेले का निधन हो गया है। पेले 82 साल के थे। उनका असली नाम एडसन अरांते डो नेसिमेंटो था। ब्राजील को लगातार तीन बार वर्ल्ड कप फुटबॉल का चैंपियन बनाने में पेले की अहम भूमिका रही। पेले ने जन्म के बाद ब्राजील में भ्रष्टाचार, सेना के तख्तापलट, दमन और सेंसर को देखा। उन्होंने फुटबॉल को अपनाया। साल 1958 में 17 साल की उम्र में उन्होंने विलक्षण खेल प्रतिभा के तहत अपने देश को पहली बार फुटबॉल का विश्व विजेता बना दिया। इसके बाद पेले के खेल की वजह से ब्राजील ने 1962 और 1970 के भी फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिए। पेले आज भले ही दुनिया से रुख्सत हो गए हों, लेकिन उनकी यादों को कोई भी खेल प्रेमी भुला नहीं सकेगा।

A inspiração e o amor marcaram a jornada de Rei Pelé, que faleceu no dia de hoje.
Amor, amor e amor, para sempre.
.
Inspiration and love marked the journey of King Pelé, who peacefully passed away today.Love, love and love, forever. pic.twitter.com/CP9syIdL3i
— Pelé (@Pele) December 29, 2022
पेले को कैंसर था। पिछले दिनों कीमोथेरेपी के लिए उनको साओ पाओलो के अल्बर्ट आइंस्टीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनको बाद में सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। बीते काफी साल से पेले बीमार चल रहे थे। घुटने, किडनी, रीढ़ और कूल्हे से संबंधित तमाम दिक्कतों का सामना पेले कर रहे थे। पेले की बेटी केली क्रिस्टीना ने पिता के निधन के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में पेले के हाथ में ड्रिप लगी दिख रही है। केली ने लिखा कि आपने अब तक हमारे लिए जो भी किया, उसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे।
The king of football has left us but his legacy will never be forgotten.
RIP KING ??… pic.twitter.com/F55PrcM2Ud— Kylian Mbappé (@KMbappe) December 29, 2022
पेले के निधन से दुनियाभर में उनके फैंस काफी दुखी हैं। उनके लिए ये बड़ा सदमा है। सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। फ्रांस के जबरदस्त फुटबॉल खिलाड़ी काइलियन एम्बापे ने भी पेले को श्रद्धांजलि दी है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉल प्लेयर लायनेल मेसी ने भी पेले के देहांत पर शोक जताया है। दोनों खिलाड़ियों ने उनकी प्रतिभा को सलाम किया है।