Connect with us

खेल

MS Dhoni: CSK के पूर्व खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को कहा ‘Big DOG’ तो भड़क गए भारतीय फैन, जानिए क्या है पूरा मामला…

MS Dhoni: न्यूजीलैंड व चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने एमएस धोनी के वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कुछ ऐसी बात लिख दी जिसे पढ़ने के बाद धोनी के फैंस बुरी तरह भड़क गए। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या कहा है महेंद्र सिंह धोनी के लिए स्कॉट स्टायरिस ने…

Published

MS Dhoni

नई दिल्ली। कुछ दिनों बाद ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण का आगाज होने वाला है। आने वाली 31 तारीख से IPL शुरू हो रहा है ऐसे में सभी टीमों की तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। लीग काफी पास आ चुकी है ऐसे में इस खेल जगत से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। इस बीच अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल, न्यूजीलैंड व चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने एमएस धोनी के वीडियो को ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए कुछ ऐसी बात लिख दी जिसे पढ़ने के बाद धोनी के फैंस बुरी तरह भड़क गए। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या कहा है महेंद्र सिंह धोनी के लिए स्कॉट स्टायरिस ने…

MS Dhoni

क्या है पूरा मामला

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट जगत में कितने लोकप्रिय हैं ये तो सभी जानते हैं। क्रिकेट जगत में अपने खेल का प्रदर्शन कर धोनी ने न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी लोगों के दिल जीते हैं। उनके खेल और हरफनमौला अंदाज की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग ही इतनी है कि उनके खिलाफ अगर कोई कुछ कह देता है तो क्रिकेटर के फैंस ही उन व्यक्ति की अक्ल ठिकाने लगा देते हैं। अब ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टायरिस के साथ हुआ है।

उन्होंने बीते दिन सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर धोनी का एक वीडियो शेयर करते हुए  लिखा, ‘Still The BIG DOG Around Town’। स्कॉट स्टायरिस के इस ट्वीट का अर्थ था, ‘अभी भी माही इस लीग में मौजूद हैं’। अपने इस ट्वीट में स्कॉट स्टायरिस ने माही के लिए ‘BIG DOG’ शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि ये अंग्रेजी फ्रेज है जिसका अर्थ (सबसे खास, बहुत जरूरी और अहम इंसान) होता है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को ये पसंद नहीं आया।

सोशल मीडिया पर इस ट्वीट के सामने आने के बाद से ही माही के फैंस भड़क गए। यूजर्स इस ट्वीट के लिए स्कॉट स्टायरिस को काफी खरी-खोटी भी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि स्कॉट स्टायरिस कि धोनी को Big Dog कहने की हिम्मत कैसे हुई। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस के इस कैप्शन का अर्थ समझाया है और कहा है कि उन्हें Big Dog की जगह किसी दूसरे शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए था। अब चलिए आपको दिखाते हैं स्कॉट स्टायरिस के ट्वीट पर आए यूजर्स के कुछ रिएक्शन…

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement