newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022 Day 11 Live Updates: चिराग शेट्टी और सात्विकराईराज रंकीरेड्डी ने बैडमिंटन में भारत को दिलाया एक और गोल्ड, यहां जानिए हर ताजा अपडेट

CWG 2022: आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का अंतिम दिन है। दस दिन की समाप्ती के बाद भारत की झोली में कुल 55 पदक आ चुके हैं। जिसमें से 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

नई दिल्ली। नमस्कार, NEWSROOMPOST के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इस बार 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है। ऐसे में भारत ने भी इस साल के कॉमनवेल्थ गेम्स में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। भारत की तरफ से इस बार 215 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया है। इसके अलावा दुनियाभर से करीब 72 देशों के खिलाड़ी भी खेलों के इस मेले में हिस्सेदार है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत बीते 28 जुलाई से हुई थी और इसका समापन 8 अगस्त को होने वाला है। आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का अंतिम दिन है। दस दिन की समाप्ती के बाद भारत की झोली में कुल 55 पदक आ चुके हैं। जिसमें से 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत अंक तालिका में 5वें स्थान पर बना हुआ है। उम्मीद है कि भारत 11वें दिन शानदार खेल का प्रदर्शन कर भारत की झोली में और भी ज्यादा मेडल लाएगा।

पीवी के बाद लक्ष्य से ने भी जीता स्वर्ण पदक 

पीवी सिंधु के बाद मेंस एकल में भारत के एक और युवा शटलर खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने देश के खाते में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया है। इस दौरान उनका मुकाबला मलेशिया के यॉन्ग से था और इन दोनों खिलाड़ियों के बीच काटे की टक्कर देखने को मिली।

पीवी ने जीता गोल्ड 

भारत की स्टार शटलर खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डालकर सभी देशवासियों को शान से तिरंगा लहराने का मौका दिया। इसके साथ ही ये भारत का 19वां गोल्ड है। इस मैच में पीवी सिंधु काफी धैर्य के साथ खेलती हुई दिखाई दी। दो बार की ओलंपिक चैंपियन हिंदुस्तानी शटलर पीवी सिंधु महिला एकल में कनाडा की मिशेल के साथ मैच था। इस दौरान गेम में पीवी ने 10-8 की बढ़त बना ली थी और इसे बरकरार रखते हुए पहले गेम को 20-15 से जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में सिंधु में काफी आत्मविश्वास दिखा और इसी कारण से उन्होंने इस दौरान भी कनाडा की मिशेल को  21-13 के बड़े अंतर से हरा दिया।

पीवी सिंधु के गोल्ड की ओर बढ़ते कदम

पीवी सिंधु ने महिला एकल के पहले गेम को 20-15 से जीत लिया है। उनका ये मैच गोल्ड मेडल के लिए खेला जा रहा है।

11वें दिन का शेड्यूल 

बैडमिंटन (1:20 PM) –

महिला एकल फाइनल (PV Sindhu)

मेंस एकल फाइनल (लक्ष्य सेन, दोपहर 2:10 PM),

मेंस युगल फाइनल- चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, (दोपहर 3 बजे PM)

टेबल टेनिस (3:35 PM) –

मेंस का कांस्य पदक मैच (साथियान जी)

(शाम4:25 PM)

पुरुषों का स्वर्ण पदक- शरथ कमल

मेंस हॉकी (शाम 5 बजे PM)-

भारत Vs ऑस्ट्रेलिया, फाइनल