
नई दिल्ली। खेल जगत से एक अहम खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट टीम और फैंस को तगड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के साथ बुरा हादसा हुआ है। दरअसल मैक्सवेल के पांव फ्रैक्चर होने की खबर सामने आई है। जिसके चलते अब मैक्सवेल लंबे वक्त तक मैदान से दूरी बनाए रखेंगे। खबरों के अनुसार, ग्लेन मैक्सवेल अपने एक फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में गए हुए थे। जहां एक हादसे के चलते उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। बताया जा रहा है कि, वह फ्रेंड के साथ उनके घर के पीछे बने गार्डन में दौड़ रहे थे कि अचानक वो फिसल गए और घटना के बाद मैक्सवेल का पैर फैक्चर हो गया।
जिसके बाद अब वो लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूरी बनाए रखेंगे। यानी मैक्सवेल काफी समय तक मैदान से दूर रहेंगे। बता दें कि अगले सप्ताह से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज भी शुरू होनी है। ऐसे में ऑलराउंडर मैक्सवेल के पैर में फैक्चर लगाना ऑस्ट्रेलिया के झटके से कम नहीं है।
JUST IN: Glenn Maxwell has fractured his leg in a freak accident at a friend’s birthday party.
He slipped while running in a backyard with the friend and his leg became trapped.
The allrounder will be out for an extended period, starting with the ODIs against England next week. pic.twitter.com/EtS1P0kwTq
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 13, 2022
वहीं टी-20 विश्व कप की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया टीम प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल में जगह बनाने में भी असफल रही थी। टी-20 विश्व कप में मैक्सवेल ने अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।