
नई दिल्ली। आईपीएल का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और मुंबई के बीच खेला गया। इस मुकाबले में शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा गुजरात टाइटंस के लिए बल्लेबाजी करते हुए युवा बल्लेबाज शुभ्मन गिल ने शानदार 129 रन की पारी खेली वही मुंबई इंडियन स्कोर 234 रन के लक्ष्य का पीछा करना था लेकिन सूर्यकुमार यादव के ताबड़तोड़ अर्धशतक के बावजूद भी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाई और आखिरकार इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने बुरी तरह से मुंबई को 62 रनों से हरा दिया। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे शानदार गेंदबाजी मोहित शर्मा ने की, जिन्होंने 2.2 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट झटके यानी मुंबई इंडियंस की आधी टीम को तो मोहित शर्मा ने ही पवेलियन लौटा दिया। मोहित शर्मा ने ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया, इसके बाद उन्होंने विनोद को भी पवेलियन भेजा।
Congratulations to the Gujarat Titans, who march to the #Final of the #TATAIPL for the second-consecutive time ?
They complete a formidable 62-run win over Mumbai Indians ????#TATAIPL | #Qualifier2 | #GTvMI | @gujarat_titans pic.twitter.com/rmfWU7LJHy
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2023
शुभमन गिल आउट होकर पवेलियन लौटे
शुभमन 60 गेंद पर 129 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
गुजरात का स्कोर 15 ओवर में 166/1
गुजरात ने मुंबई के खिलाफ 15 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए हैं। जिसमें शुभमन गिल की तूफानी पारनी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने 53 गेंद पर नाबाद 117 रन बना लिए हैं। गिल ने अब तक अपनी पारी में पांच चौके और 10 छक्के लगाए हैं।
मुंबई को पहली सफलता
मुंबई को पहली सफलता हाथ लगी है। दरअसल, मुंबई की तरफ से गेंदबाजी कर रहे पीयूष चावला सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋद्धिमान साहा को पवेलियन भेज दिया। साहा 16 गेंद पर 18 रन बनाकर ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट हो गए।
?? Happy faces after a monumental win ?#TATAIPL | #Qualifier2 | #GTvMI pic.twitter.com/1Mh1bNaqfD
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2023
गुजरात का पावरप्ले समाप्त
गुजरात का पावरप्ले समाप्त हो चुका है। शुभमन गिल 20 गेंद पर 31 और ऋद्धिमान साहा 16 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। फिलहाल , मुंबई इसी फिराक में है कि कैसे भी करके गुजरात का एक विकेच चटकाया जाए।
गुजरात की पारी शुरु
गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल के साथ ऋद्धिमान साहा क्रीज पर है।
GT vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।
इम्पैक्ट सब्सीट्यूट खिलाड़ी
गुजरात: जोशुआ लिटिल, श्रीकर भरत, ओडेन स्मिथ, आर साई किशोर, शिवम मावी।
मुंबई: रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, नेहल बधेरा, संदीप वारियर, राघव गोयल।
गुजरात करेगी पहले बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और विरोधी टीम गुजरात बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। इस मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव भी किया है। दरअसल, ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय को टीम में शामिल किया गया है।
टॉस का नया समय तय
अंपायर्स ने मैदान की हालत को देखने के बाद टॉस का नया समय तय किया है। शाम 7:45 बजे टॉस होगा और रात 8: 00 बजे से मुकाबला शुरू होगा।
मैच से पहले भारी बारिश
गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबले से पहले झमाझम बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए लग रहा है कि टॉस में देरी हो सकती है। सनद रहे कि इससे पहले आरसीबी और बेंगलुरु के बीच मुकालबे के दौरान भारी बारिश ने मैच में खलल पैदा किया था। आज भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनती दिख रही है।
The rain is coming down heavily in Ahmedabad ☔️#GTvMI | #IPL2023 pic.twitter.com/ZoaL2qMajU
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 26, 2023