
नई दिल्ली। वैसे तो भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ी है जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हरभजन सिंह की गिनती आज शानदार खिलाड़ियों में होती है। इन्होंने अपने खेल से कई बार भारत को जीताया भी है। राज्यसभा सांसद, सेवानिवृत्त भारतीय क्रिकेटर और क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में इन्होंने कार्य भी किया हैं। हरभजन ने लगभग दो दशकों के करियर में 1998 से 2016 तक भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेला। वह दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज थे। हरभजन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनक जन्म 3 जुलाई 1980 को जलंधर में हुआ था। तो चलिए जानते हैं कि इनके बारे में दिलचस्प बातें-
कुछ सीधी बाते जो बहुत लोगो पर लागू होती है । समय आने पर सब बताया जाएगा ✌️ pic.twitter.com/R4pCItU68v
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 23, 2023
हरभजन सिंह की लव स्टोरी
हरभजन सिंह ने जिस तरह मैदान में शानदार प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीता हैं उसी तरह इनकी पर्सनल लाइफ भी काफी अच्छी रही है। हरभजन सिंह ने 29 अक्टूबर 2015 को बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की थी। इन दोनों की लव स्टोरी बहुत कम लोग जानते हैं तो आज हम आपको हरभजन और गीता की लव स्टोरी के बारे में बताते है। इनकी लव लाइफ की शुरुआत एक संगीत वीडियो से हुई। जहां फिल्म द ट्रेन के म्यूजिक वीडियो ‘वो अजनबी’ में गीता को देखने के बाद हरभजन अपना दिल हार गए थे। जिसके बाद हरभजन ने गीता के नंबर के लिए काफी संघर्ष किया और बाद में उनको एक्ट्रेस का नंबर मिल गया है।
हर हर शंभु ? जय भोलेनाथ ?हर हर महादेव pic.twitter.com/2YzAtXl8mw
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) June 29, 2023
साल 2015 में की शादी
हरभजन और गीता ने साल 2015 में शादी की और 2016 में दोनों कपल की एक बेटी हुई। दोनों के बारे में यह भी कहा जाता हैं कि दोनों ने शादी के पहले 8 साल तक इंतजार किया। लगभग 8 साल इंतजार करने के बाद दोनों ने साल 2015 में शादी की। गीता और हरभजन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और ये दोनों अब लोगों के फेवरेट कपल बन चुके है। गीता और हरभजन ने अपने लव स्टोरी के बारे में कपिल शर्मा के शो में बताया था।