
नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में इस साल 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन आज यानी 28 जुलाई 2022 से शुरू होने जा रहा है। भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक लाने वाले राज्यों में से एक हरियाणा पर ऐसे खेलों के आयोजन के वक्त सबकी नजर होती है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को खुश करने वाली एक खबर ये भी है कि इस साल हरियाणा के बेटों से ज्याद बेटियां बर्मिंघम में पदक लाने के लिए रवाना हो चुकी हैं। इस साल हरियाणा के कुल 43 खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें से 26 बिटियां खेलों के इस मेले में हिस्सा लेने वाली हैं। बता दें कि इसकी शुरुआत 28 जुलाई से होगी जबकि समापन 8 अगस्त को होगा।
म्हारी छोरी नहीं हैं छोरों से कम… pic.twitter.com/umXyOArjQ4
— Manohar Lal (@mlkhattar) July 28, 2022
215 एथलीट करेंगे मेडल के लिए जद्दोजहद
22वें कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के 215 एथलीट अपने देश के नाम मेडल हासिल करने के लिए हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें से केवल हरियाणा से 43 खिलाड़ी हैं। इससे पहले भारत के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई। दरअसल, भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर हो चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक की ऐश्वर्या बाबू बी डोप टेस्ट में फेल होने के कारण कॉमनवेल्थ में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
72 देशों के 4,500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए काफी हर जगह काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 72 देशों के करीब 4,500 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इसके अलावा 19 खेलों के लिए 283 मेडल इवेंट्स होंगे। इस साल की सबसे खास बात ये भी हैं कि महिला क्रिकेट को भी कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह दी गई है।
???????? ????: चक दे, ?????! ?
New team-mate: @birminghamcg22 mascot ?????, the bull ?#EkIndiaTeamIndia #TeamIndia | #CWG22 | #B2022 | @TheHockeyIndia pic.twitter.com/od7iGK3Gvb
— Team India (@WeAreTeamIndia) July 26, 2022
हर 4 साल में होता है आयोजन
बता दें कि हर चार साल में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रमंडल खेलों का ये प्रारूप एशियन गेम्स के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्टस इवेंट हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास की बात करें तो साल 1930 में कनाडा के शहर हैमिल्टन में पहली बार इसका आयोजन किया गया था।