newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Virat Kohli 50th ODI Hundred, World Cup 2023 Semi Final: किंग कोहली ने रचा इतिहास, सचिन के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा, ठोका 50 वां शतक

Virat Kohli 50th ODI Hundred, World Cup 2023 Semi Final: बता दें कि कोहली दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 50वीं सेंचुरी लगाई है। ज्ञात हो कि इससे पहले कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने 35वें जन्मदिन पर फैंस को शानदार तोहफा देते हुए सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके अलावा कोहली ने आज सेमीफाइनल में क्रिकेट के गॉड का एक और रिकॉर्ड को तोड़ा है। 

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 में बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है। दोनों टीम के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। लेकिन पूरे देश के किंग कोहली के जिस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बनने का इतंजार था। उसे विराट ने पूरा कर दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में विराट कोहली ने आज इतिहास रच दिया है। कोहली ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट ने वनडे मैच में 50 वां शतक लगाया है। उन्होंने 279 पारियों में अपना 50वां शतक जमाया। विराट ने अपना 50वां शतक 106 गेदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 49 शतक लगाए है।

बता दें कि कोहली दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 50वीं सेंचुरी लगाई है। ज्ञात हो कि इससे पहले कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने 35वें जन्मदिन पर फैंस को शानदार तोहफा देते हुए सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वहीं आज वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर और अनुष्का शर्मा भी मौजूद रही। विराट के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने पर सचिन तेंदुलकर और अनुष्का समेत कई सितारे खुशी से झूम उठे।

सचिन तेंदुलकर ने कोहली को सलाम किया। अनुष्का शर्मा ने सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाने पर कोहली को फ्लाइंग किस करते हुए दिखाई दी। इसके बाद विराट ने भी मैदान से उन्हें फ्लाइंग किस दिया। महान फुटबॉलर डेविड बेकहम भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे है सेमीफाइनल मैच को देखने पहुंचे है।


इसके अलावा कोहली ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल में क्रिकेट के गॉड तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट ने सचिन तेंदुलकर के विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। सचिन तेंदुलकर ने साल 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए थे। लेकिन कोहली ने इस रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है।