
नई दिल्ली। बेंगलुरु में हुए एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। लेकिन कीवी टीम की जीत से ज्यादा पूरी दुनिया में पाकिस्तान की हार पर चर्चा हो रही हैं। दरअसल श्रीलंका के हार के साथ ही पाकिस्तान की सेमीफाइनल की रेस अब लगभग बाहर हो गया है। पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया। गुरुवार को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेले मुकाबले से इतना तो पता चल गया की 15 नवंबर को भारत और कीवी टीम के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। एक बार फिर से 2019 के बाद वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल दोनों टीमें आमने-सामने होगी। लेकिन इस खबर से हर भारतीय फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ गई है, क्योंकि सभी को याद है कि साल 2019 का वो दर्दनाक सेमीफाइनल वाला मैच। कैसे सभी भारतीय फैंस का सपना एक झटके में टूटकर बिखर गया था और भारत के सपने को तोड़ने वाली टीम और कोई नहीं बल्कि न्यूज़ीलैंड ही थी।
मार्टिन गप्टिल का वो एक थ्रो जिस पर महेंद्र सिंह धोनी आउट हुए थे, उस मंजर कोई भला कैसे ही भूल सकता है। आज हमको आपको बताएंगे, जिसको पढ़ने के बाद आपके सारे डर दूर हो जाएंगे और आप बहुत आश्वस्त हो जाएंगे कि 15 नवंबर को भारत ही जीतेगा। 2019 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम और आज की टीम में उतना ही अंतर है जितना 2019 इंग्लैंड और 2023 की इंग्लैंड टीम में हैं। ये बात सही है न्यूज़ीलैंड 2019 में भारत से बेहतर टीम थी पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन 2023 वाली भारतीय टीम सबसे मजबूत टीम है। इन आंकड़ों के जरिए समझा जा सकता है…
1- 2019 में भारत के सिर्फ टॉप आर्डर के बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और आखिर में धोनी ही रन बना रहे थे जैसे ही ये फेल हुए हमारी टीम भी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरे टूर्नामेंट में अच्छी खेल के बाद भी एक हार की वजह से बाहर होना पड़ा था, जबकि इस वर्ल्ड कप में भारत का हर एक खिलाड़ी मैच विनर है और अभी तक सभी ने एक टीम की तरह परफॉर्म किया है जिसका नतीजा ये रहा भारत अभी तक एक मैच भी नहीं हारा है।
2- दूसरा फैक्टर भारत के गेंदबाज.. भारत मात्र इकलौती टीम है इस वर्ल्ड कप में जिसके सामने किसी टीम ने एक बार भी 300 रन का आंकड़ा अभी तक नहीं छुआ है. ये हमारी गेंदबजी की स्ट्रेंथ बताता है और इसका जिक्र पहले भी कर चुके है यह वर्ल्ड कप वही टीम जीतेगी जिसके पास सबसे अच्छे गेंदबाज होंगे और भारत के गेंदबाज इस समय मिशन पर निकले हुए हैं।
3- होम ग्राउंड .. भारत अपने घर पर खेल रहा है आखिरी बार जब भारत ने अपने घर पर खेला था तब भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। रोहित, श्रेयस जैसे खिलाड़ियों का वानखेड़े तो होम ग्राउंड है और इसका फायदा भारत को जरूर मिलेगा।
4-इस वर्ल्ड कप में अगर देखें भारत सबसे मजबूत टीम रही है तभी भारत अभी तक एक मैच भी इस वर्ल्ड कप में नहीं हारी है, जबकि न्यूज़ीलैंड अच्छी शुरुआत के बाद उसकी गाड़ी पटरी से उतरी ही दिखी है ऐसे में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो भारत का पलड़ा वैसे ही भारी रहेगा।
5-इसी वर्ल्ड कप में 20 साल का रिकॉर्ड भी टूटा था। भारत में 2003 के बाद कभी भी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हराया था और अब 2019 की हार का बदला भी भारत इसी वर्ल्ड कप में लिया।
बता दें कि क्रिकेट का खेल आंकड़ों का नहीं होता। बस भारत को उस दिन आगे पीछे के सभी रिकार्ड्स को पीछे छोड़कर अपना बेस्ट खेल दिखाना होगा। ताकि 19 नवंबर 2023 को भारत विश्व कप का खिताब अपने नाम कर फिर से इतिहास रचे।