newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND Vs SL: वनडे मैच में भारत ने दर्ज की रिकॉर्डतोड़ जीत, श्रीलंका को 317 रनों से चखाया हार का स्वाद

तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और श्रीलंका गेंदबाजी का न्योता दिया है। अब ऐसे में तीसरे मुकाबले में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए भारत-श्रीलंका के बीच से जु़ड़े हर छोटे-बड़े अपडेट से रूबरू होने के लिए बने रहिए न्यूज रूम लाइव के साथ।

नई दिल्ली। आज भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला तिरुवंतनपुरम स्थित ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले के दोनों मुकाबलों में भारत ने श्रीलंका को मात दी थी। पहले वनडे में भारत ने 67 रनों से श्रीलंका को हार का स्वाद चखाया था। वहीं, दूसरे मैच 4 विकेट से टीम इंडिया ने श्रीलंका को मात दी थी। वहीं, आज तीसरे मुकाबले में भी भारत ने श्रीलंका को मात देकर वनडे की तीनों सीरीज पर कब्जा किया है। आइए, आपको दोनों ही टीमों के प्रदर्शन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 भारत ने श्रीलंका को हराया 

भारत ने तीसरे मैच में भी श्रीलंका को करारी शिकस्त देते हुए अपनी जीत बरकरार रखी। भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से बड़े अंतर से हार का स्वाद चखाया है। यह वनडे इतिहास में भारत द्वारा अर्जित की गई अब तक सर्वाधिक बड़ी जीत है। टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाजों के आगे श्रीलंकाई खिलाड़ियों की हालत ही पस्त हो गई। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में भारत  का जलवा दिखा। आपको बता दें कि इससे पहले इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी।

आइए आगे आपको थोड़ा मैच के बारे में बता देते हैं। दरअसल, टीम इंडिया  ने श्रीलंका के खिलाफ रनों का विशाल पहाड़ खड़ा किया था। जिसे ध्वस्त कर पाने में  श्रीलंकाई टीम नाकाम साबित हुई। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 391 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसमें शुभमन गिल ने 119, रोहित शर्मा 49,  विराट कोहली ने 166 रनों की नाबादी पारी खेली थी।

इस तरह से टीम इंडिया ने श्रीलंका के समक्ष रनों का विशाल दुर्ग स्थापित किया था। जिसे भेद पाने में श्रीलंकाई टीम विफल साबित हुई। बता दें कि इससे पहले भी दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी। अब भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होने जा रहा है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है। क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ भी यह विस्फटोक बल्लेबाजी भारतीय बल्लेबाजों की रहेगी। यह देखने वाली बात होगी।

श्रीलंका की दुर्गति 

17ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। श्रीलंका का स्कोर इस समय आठ विकेट पर 55 रन है। कासुन राजिता चार और लाहिरू कुमारा 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका को जीत के लिए अब भी 336 रन चाहिए जो असंभव सा लगता है।

सिमटे श्रीलंका के आधे खिलाड़ी 

श्रीलंका के आधे से ज्यादा खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। श्रीलंकाई टीम के अब तक पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। मानो किसी ताश के पत्तों की  भांति टीम इंडिया के कहर के आगे श्रीलंकाई टीम भरभरा कर गिर चुकी है। अब ऐसे में आगे दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, क्योंकि क्रिकेट कुछ और नहीं, महज संभावनओं का खेल है। ऐसे में किसी भी परिस्थिति को अंतिम मान लेने से गुरेज ही करना चाहिए।

श्रीलंका को लगा दो विकेट गिर चुके हैं। 

श्रीलंका को पहला झटका लग चुका है। आविष्का फर्नांडो सिर्फ एक रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए। श्रीलंका का स्कोर 1.5 ओवरों में एक विकेट पर सात रन है। नुवानिडु फर्नांडो पांच और कुसल मेंडिस 0 रन पर खेल रहे हैं। वहीं, श्रीलंका का दूसरा विकेट भी गिर चुका है।

श्रीलंका को 391 रन का टारगेट

टीम इंडिया रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका के सामने रनों का विशाल दुर्ग स्थापित किया है। अब देखना होगा कि श्रीलंका इस दुर्ग को जमींदोज करने में सफल हो पाती है की नहीं। आपको बता दें कि टीम इंडिया श्रीलंका को 391 रन टारगेट किया है और यह सबकुछ अगर मुमकिन हो पाया है , तो इसका पूरा श्रेय विराट कोहली की विस्फोटक बल्लेबाजी और शुभमन गिल को जाता है।

शुभमन गिल हुए आउट 

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की झोली में धुआंधार रनों की बरसात करने वाले टीम इंडिया के चमकते सितारे शुभमन गिन शतक जड़कर आउट हो गए। शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन का आउट होना। टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है।

शुभमन ने जड़ा शतक 

शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन ने अपने बल्ले का जौहर दिखताे हुए श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ दिया है।

 शानदार फॉर्म में शुभमन, जड़ा अर्धशतक 

शुभमन गिल ने 52 गेंदो में 50 रन बनाए हैं। विराट कोहली अभी क्रीज पर टिके हुए हैं। उधर, शुभमन ने वनडे में अपने करियर का छठा शतक बना लिया है। रोहित शर्मा अर्धशतक बनाने से चूक चुके हैं।

रोहित शर्मा हुए आउट, अर्धशतक बनाने से चूके 

कप्तान रोहित शर्मा 49 बॉल पर 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस तरह से वे अर्धशतक बनाने से भी चूक गए। फिलहाल विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। गिल अर्धशतक के करीब हैं। वह 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 100 रन है।

IND vs SL 3rd ODI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिता, लाहिरू कुमारा।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज