CWG 2022: कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, जानिए 8वें दिन का पूरा शेड्यूल

CWG 2022: जहां भारतीय टीम ने जीत हासिल कर अपनी जगह सेमीफाइनल में बना ली थी। चलिए खेलों के आठवें दिन होने वाले मुकाबलों पर एक नज़र डाल लेते हैं।

Avatar Written by: August 5, 2022 9:40 am

नई दिल्ली। बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 7वां दिन पूरा हो चुका हैं। आज आठवें दिन भी एथलेटिक्स में भारत को पदक की आस है। इसके अलावा बैडमिंटन में भी भारतीय एथलीट अपना कमाल दिखा सकते हैं। गुरुवार को भारतीय मुक्केबाजों और टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन दिखाया। हालांकि, गुरुवार के दिन भारत के चार मुक्केबाज़ों ने मेडल पक्का कर लिया। इसके साथ ही आठवें दिन यानी शुक्रवार को भारत कई पदकों पर निशाना लगा सकता है। हॉकी में भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इससे पहले भी भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में हुआ था। जहां भारतीय टीम ने जीत हासिल कर अपनी जगह सेमीफाइनल में बना ली थी। चलिए खेलों के आठवें दिन होने वाले मुकाबलों पर एक नज़र डाल लेते हैं।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:

महिला 100 मीटर बाधा दौड़: पहला राउंड – हीट 2: ज्योति याराजी – दोपहर 3.06 बजे

महिला लॉन्ग जंप क्वालीफाइंग राउंड: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली – 4.10 बजे

महिला 200 मीटर सेमीफाइनल 2: हिमा दास – रात 12.53 बजे

पुरुषों की 4X 400 मीटर रिले राउंड 1 – 4.19 बजे

बैडमिंटन

वुमेंस युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद – दोपहर 3:30 बजे से)

पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

वुमेंस एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधूआकर्षी कश्यप

वुमेंस एकल प्री क्वार्टर फाइनल : किदांबी श्रीकांत

वुमेंस पेयर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड – दोपहर 1 बजे से

स्क्वैश:

मेंस युगल प्री क्वार्टर फाइनल : वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह- शाम 5.15 बजे

मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल- रात 12:00 बजे

टेबल टेनिस:

मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : जी साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा – दोपहर 2 बजे

मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला- दोपहर 2 बजे

वुमेंस एकल प्री क्वार्टर फाइनल : श्रीजा अकुला – दोपहर 3.15 बजे

वुमेंस एकल प्री क्वार्टर फाइनल : रीथ टेनिसन – दोपहर 3.15 बजे

हॉकी:

वुमेंस हॉकी सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – रात 10.30 बजे