newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND W vs ENG W U-19: महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में भारत ने गाड़ दिए झंडे, फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से दी करारी शिकस्त

IND W vs ENG W U-19 Live:तितास साधु ने लिबर्टी हीप को ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर लिबर्टी का कैच लपका। हीप खाता भी नहीं खोल सकीं। फिलहाल नियाम फियोना और ग्रेस स्क्रिवेंस क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर सात रन है।

नई दिल्ली। अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत कर इतिहास रच दिया है है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप के पहले संस्करण को जीतकर नई कहानी लिखी है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा  था और टीम इंडिया ने सात विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया

;

IND vs ENG Final Live:

जीत के बेहद करीब टीम

आपको बता दें कि 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 60 रन हो चुका है। टीम इंडिया जीत की दहलीज पर है। सौम्या और त्रिशा ने बेहतरीन साझेदारी कर भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया है।

भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन के पार पहुंचा

भारतीय टीम शुरू में में थोड़ी लड़खड़ाई भगर7 69 रन के लक्ष्य का पीचा करते हुए भारत का स्कोर दो विकेट पर 50 रन के पार जा चुका है। सौम्या-त्रिशा ने भारतीय पारी को संभाला है और टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच चुकी है।

68 रन पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और मात्र 68 रन पर इंग्लैंड की पूरी टीम पवेलियन चली गई है। इससे पहले 68 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा था। मन्नत कश्यप ने एलेक्सा स्टोनहाउस को सोनम यादव के हाथों कैच कराया। एलेक्सा ने 25 गेंद में 11 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम बेहद छोटे स्कोर पर सिमटने की करीब है।

इंग्लैंड की टीम ने गवाया आठवां विकेट

शुरू से लेकर अभी तक इंग्लैंड बिल्कुल भी अपने रंग में नजर नहीं आई है और भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की कमर तोड़ दी है। 53 रन के स्कोर पर ही इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा है। कप्तान शेफाली वर्मा ने हेना बेकर को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट कराया। हेना पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गईं और अपना खाता तक नहीं खोल सकीं। 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 63 रन है।

भारत ने चटकाया छठवां विकेट

इंग्लैंड कभी ऐसी उम्मीद नहीं की होगी कि उसका फाइनल में ऐसा हाल होगा। 43 रन के स्कोर पर इंग्लैंड के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। पार्श्वी चोपड़ा ने मैकडोनाल्ड गे को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई है। अर्चना ने उनका कैच पकड़ा। मैकडोनाल्ड ने 24 गेंद में तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। वह अब तक इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

इंग्लैंड ने गंवाया चौथा विकेट

इंग्लैंड की टीम इस समय बहुत मुश्किल में नजर आ रही है। 22 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा है। तितास साधु ने सेरेन स्मेल को क्लीन बोल्ड किया। स्मेल ने नौ गेंद में तीन रन बनाए।

इंग्लैंड ने खोया तीसरा विकेट

भारतीय गेंदबाजी तक बेहद शानदार रही है। अर्चना देवी ने एक ओवर में दो विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्क्रीवेंस को गोंगडी त्रिशा के हाथों कैच कराया। ग्रेस ने 12 गेंद में चार रन बनाए।

IND vs ENG Live:

इंग्लैंड ने खो दिया दूसरा विकेट

आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड ने 15 रन के स्कोर पर दूसरा खो दिया है। अर्चना देवी ने हॉलैंड को क्लीन बोल्ड किया। हॉलैंड ने आठ गेंद में 10 रन बनाए। टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की है।

IND vs ENG Final Live: गेंदबाजों की तरफ से भारत की शुरुआत शानदार रही है। भारत ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड को झटका दिया है। तितास साधु ने लिबर्टी हीप को ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। उन्होंने अपनी ही गेंद पर लिबर्टी का कैच लपका। हीप खाता भी नहीं खोल सकीं। फिलहाल नियाम फियोना और ग्रेस स्क्रिवेंस क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर सात रन है।

यह है दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (विकेटकीपर), रयान मैकडोनाल्ड गे, चारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रोव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर।

भारत: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगड़ी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, तितास साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्श्वी चोपड़ा, सोनम यादव।