Connect with us

खेल

IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने दर्ज की शानदार जीत, 12 रनों से दी पटखनी

IND vs NZ ODI: यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि घरेलू मैदान में जब भी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड  के खिलाफ मैदान में उतरी है तो जीत भारत की ही झोली में आई है। दोनों टीमों के बीच भारतीय मैदान पर 1988 से अब तक छह सीरीज हुई है। इन सभी सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने ही जीत हासिल की है। 

Published

IND vs NZ 1st ODI.....

नई दिल्ली। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत जोरदार जीत दर्ज की है। भारत ने अपने पहले मैच को 12 रनों से जीत लिया है और इस जीत के हीरो रहे भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल, जिन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया है। इस जीत के साथ ही भारत ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त भी हासिल कर ली है।

IND vs NZ 1st ODI.

न्यूजीलैंड से घरेलू मैदान में हर सीरीज में जीती  है टीम इंडिया

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि घरेलू मैदान में जब भी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरी है तो जीत भारत की ही झोली में आई है। दोनों टीमों के बीच भारतीय मैदान पर 1988 से अब तक छह सीरीज हुई है। इन सभी सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने ही जीत हासिल की है।

IND vs NZ: फ्री में उठा सकते हैं आप ODI मैच का लुत्फ, यहां जानिए पूरी जानकारी

हैदराबाद के मैदान पर शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए और मात्र 146 गेंदों पर अपने दोहरे शतक पूरा किया। दोहरे शतक के साथ ही वह ईशान किशन, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यह वाकई भारत के लिए गर्व का पल है जब एक युवा खिलाड़ी न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम के खिलाफ दोहरा शतक पूरा करता है। मैदान पर मौजूद सभी दर्शक शुभमन गिल का खड़े होकर अभिवादन कर रहे हैं। शुभमन गिल के शतक दोहरे शतक के साथ ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 349 रन बनाए तथा न्यूजीलैंड को 350 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करना होगा जिससे कि वह भारतीय टीम से जीत हासिल कर सकें।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या 28 रन बनाकर आउट, डेरेल मिचेल के 40वें ओवर की चौथी गेंद पर हुए आउट।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल का शतक पूरा 

175 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है।

88 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का दूसरा खिलाड़ी आउट हुआ है। विराट कोहली 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए हैं। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को पहला झटका, रोहित शर्मा 34 रन बनाकर ब्लेयर टिकनर की गेंद पर आउट हुए हैं। 

पहला वनडे। विकेट! 12.1: रोहित शर्मा 34(38) ct डेरिल मिशेल b ब्लेयर टिकनर, भारत 60/1

टीम इंडिया के खिलाफ मैदान में उतरी न्यूजीलैंड की टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल  

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की टीम में है ये खिलाड़ी 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम उतरेगी टीम इंडिया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में खेले जाने वाला वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरु होगा। 1 बजे मैच का टॉस होगा.

IND vs NZ Dream11 Prediction in Hindi: प्लेइंग इलेवन, पिच और वेदर रिपोर्ट, जानिए पूरी जानकारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement