newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IND vs SL, Asia Cup: भारत ने श्रीलंका को 41 रन से दी करारी मात, एशिया कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

IND vs SL, Asia Cup: श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत को पहला बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल दुनिथा वेळाले की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर 19 बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।

नई दिल्ली। भारत ने वनडे में श्रीलंका की 13 मैचों की शानदार जीत का सिलसिला खत्म कर दिया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला एक चुनौतीपूर्ण पिच पर हुआ, जहां 214 रन के लक्ष्य का पीछा करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। बुमराह और सिराज की भारतीय तेज जोड़ी ने तेजी से प्रहार किया, तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए और श्रीलंका के शीर्ष क्रम को नुकसान पहुंचाया। जब सदीरा और असलांका एक मजबूत साझेदारी बनाते दिख रहे थे, तभी कुलदीप यादव ने हाथ में गेंद ली और उनकी साझेदारी को चकनाचूर कर दिया। इसके बाद जड़ेजा ने कमान संभाली और श्रीलंका को और अधिक अस्थिर कर दिया और उसे 99/6 की संकटपूर्ण स्थिति में ला दिया। हालाँकि, डीडीएस और वेलालगे ने 63 रनों की जोरदार साझेदारी की, जिससे संतुलन अस्थायी रूप से श्रीलंका के पक्ष में हो गया। इस समय, श्रीलंकाई पक्ष ने थोड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। वेलालगे के  प्रयासों के बावजूद, बाकी लाइनअप ने घुटने टेक दिए। हालांकि पिच से स्पिनरों को पहली पारी जितनी मदद नहीं मिली, लेकिन भारत की अथक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ। यह जीत वास्तव में एक सामूहिक प्रयास थी।

🇮🇳 Vs 🇱🇰

73 रन पर श्रीलंका ने खोए 5 विकेट

श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, बीच में बल्लेबाज थोड़ा टिककर खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक के बाद एक 2 शिकार करके श्रीलंका की हालत खराब कर दी।

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है और शुरुआत में ही भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें 2 बड़े झटके दे दिए हैं।इस समय श्रीलंका के स्कोर 25 रन पर 2 विकेट है।

भारतीय टीम को लगा नौवां झटका

श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया बुरी तरह से फेल नजर आई। भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई, सबसे ज्यादा दुनिथा वेल्लालगे ने श्रीलंका के लिए पांच विकेट झटके। बात करें भारतीय बल्लेबाजी की तो कप्तान रोहित शर्मा इकलौते ऐसे बल्लेबाज निकले जिन्होंने अर्धशतक जमाया। इसके अलावा विराट कोहली, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, और रविंद्र जडेजा कुछ खास नहीं कर पाए। जबकि इशान किशन(33) और केएल राहुल(39) ने थोड़ी सधी हुई बल्लेबाजी करने का प्रयास किया था। लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ। इस समय टीम इंडिया का स्कोर 43 ओवर में 186 रन पर 9 विकेट है। जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारतीय टीम को लगा तीसरा बड़ा झटका

  • श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत को पहला बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल दुनिथा वेळाले की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर 19 बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
  • भारतीय कप्तान रोहित शर्मा युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे हैं। 4 ओवर समाप्त होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर 17 रन है।

स्पेशल फैक्ट्स●

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए हैं। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। रोहित ने अब तक 241 वनडे पारियों में 48.91 के औसत और 90.19 के स्ट्राइक रेट से10000 से अधिक रन बनाए हैं।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11