
नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीती रात दुल्हा बन सात फेरे ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से अक्षर की शादी की फोटोज वायरल हो रही है और फैंस क्रिकेटर को अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। अक्षर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से शादी की है। अपने शादी के मौके पर कपल ऑफ व्हाइट आउटफिट में नजर आया है। अक्षर पटेल और मेहा की शादी की फोटोज भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं। बता दें कि अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक ले रखा है।
तेजी से वायरल हो रही शादी की फोटोज
सोशल मीडिया पर शादी से लेकर सगाई तक की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। दूल्हा बने अक्षर खुद अपनी बारात में धमाकेदार तरीके से डांस करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कई गानों पर डांस किया।शादी का आयोजन गुजरात के वडोदरा में रखा रखा, जहां निजी रिश्तेदारों के अलावा क्रिकेटर जगत से कई लोगों को देखा गया। शादी में पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ और जयदेव उनादकट को देखा गया।
Happy married life Axar Patel ??❤️?#AxarPatel #MehaPatel #WeddingNight #WeddingDay pic.twitter.com/priqlc2R6k
— Meha Patel (@Meha2026) January 26, 2023
Dulhe Raja ????@akshar2026, #axarpatel pic.twitter.com/Sl3U8XM0hL
— Vish (@TheVishPatel) January 26, 2023
Axar Patel got moves.
Many congratulations to them! pic.twitter.com/0xJKAXX2Cc
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 26, 2023
Congratulations Axar Patel & Meha Patel. pic.twitter.com/Ld5kpKa6jk
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 27, 2023
Many congratulations to Axar Patel and Meha Patel on getting married. pic.twitter.com/7h4EvwiulU
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 26, 2023
बीते साल की थी सगाई
इससे पहले दोनों की सगाई की वीडियोज भी सामने आई थी जिसमें अक्षर और मेहा को एक साथ रोमांटिक डांस करते हुए देखा गया था। बात करें अक्षर की दुल्हनियां मेहा की तो वो पेशे से डाइटीशियन हैं। मेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मेहा सोशल मीडिया पर अपनी और अक्षर की रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती है। दोनों का रिलेशन काफी पुराना है और बीते साल ही कपल ने सगाई कर सोशल मीडिया पर फोटोज डाली थी।