newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Irfan Pathan: भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का 39वां जन्मदिन आज, साल 2003 में भारत के लिए किया डेब्यू

Happy Birthday Irfan Pathan: इरफान को बचपन से ही क्रिकेट में रुची थी। इरफान पठान का जन्म बड़ौदा में हुआ था। इनका जन्म 27 अक्टूबर 1984 में हुआ था। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इरफान का आज 39वां जन्मदिन हैं। साल 2007 में जब इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था उस मैच में इरफान पठान को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया था। हालांकि, इरफान अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां टी-20 वर्ल्ड कप में हिंदी कमेंटरी पैनल का हिस्सा हैं। इरफान को बचपन से ही क्रिकेट में रुची थी। इरफान पठान का जन्म बड़ौदा में हुआ था। इनका जन्म 27 अक्टूबर 1984 में हुआ था। आइए इनके जन्मदिन पर जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

इरफान का करियर

इरफान पठान के टैलेंट की पूरी दुनिया सराहना करती हैं। इरफान ने भारत के लिए साल 2003 में डेब्यू किया था। इरफान जब पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 खेल रहे थे तब सौरव गांगुली जो कि उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान थे उनकी नजर इरफान पर गई और उन्होंने टीम के चयनकर्ता से बात करके इरफान को टीम में लेने को कहा। उसके बाद ही क्रिकेटर ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया।

इरफान का परिवार

इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें वह 100 विकेट लेने में सफल रहे। इरफान बाएं हाथ से गेंदबाजी करते थे। खिलाड़ी ने भारत के लिए 120 वनडे मैच खेले और 173 विकेट अपने नाम किए। साथ ही 24 टी20 मैचों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 28 विकेट भी लिए। इरफान के बड़े भाई युसूफ पठान भी क्रिकेटर हैं। इनकी पत्नी का नाम सफा बेग हैं। दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे। सफा का पालन पोषण दुबई में हुआ था, इसके साथ ही दुबई इंटरनेशनल से सफा ने अपनी पढ़ाई पूरी की।