newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

India’s Neeraj Chopra to compete in Javelin Throw Event Of Paris Olympic: पेरिस ओलंपिक में आज सबकी नजर भारत के नीरज चोपड़ा पर, जेवलिन थ्रो में दूसरी बार उनसे है गोल्ड मेडल की आस

India’s Neeraj Chopra to compete in Javelin Throw Event Of Paris Olympic: पेरिस ओलंपिक की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान के अरशद नदीम, चेक रिपब्लिक के जाकूब वादलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक डेहनिंग और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से कड़ी टक्कर मिलने के आसार हैं।

पेरिस। हर भारतीय की नजर आज पेरिस ओलंपिक की जेवलिन थ्रो स्पर्धा पर है। इस स्पर्धा में आज भारत के नामचीन जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा हिस्सा लेने वाले हैं। भारत को नीरज चोपड़ा से एक बार फिर गोल्ड मेडल की उम्मीद है। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक शूटिंग की स्पर्धाओं में 3 ब्रॉन्ज मेडल ही जीते हैं। भारत के कई खिलाड़ी मेडल मैच में हिस्सा लेकर भी हार गए। इससे फैंस काफी निराश हैं। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहली बार एथलेटिक्स की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल दिलाया था।

पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स के तहत जेवलिन थ्रो की स्पर्धा आज दोपहर 1.50 और 3.20 बजे होनी है। पेरिस ओलंपिक में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में 2 ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप का एलिमिनेशन राउंड 1.50 मिनट पर होगा। इसके बाद ग्रुप बी का जेवलिन थ्रो में एलिमिनेशन राउंड होना है। दोनों ग्रुप से 4-4 यानी कुल 8 जेवलिन थ्रो करने वाले फाइनल मुकाबला खेलेंगे। पेरिस ओलंपिक में जेवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को भारतीय समय के मुताबिक रात 11.55 बजे से होगा। जेवलिन थ्रो की स्पर्धा में नीरज चोपड़ा का मुकाबला 31 और खिलाड़ियों से होना है। उनके साथ भारत के दूसरे खिलाड़ी किशोर जेना भी जेवलिन थ्रो करने मैदान में उतरेंगे। किशोर जेना ने 2023 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5वां स्थान हासिल किया था। तब नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था।

जेवलिन थ्रो में हिस्सा लेने जा रहे नीरज चोपड़ा की उम्र 26 साल है। नीरज चोपड़ा भारतीय सेना से जुड़े हैं। नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग का खिताब भी जीता था। अगर नीरज चोपड़ा इस बार भी ओलंपिक में जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीतते हैं, तो वो लगातार ये खिताब हासिल करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। पेरिस ओलंपिक की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान के अरशद नदीम, चेक रिपब्लिक के जाकूब वादलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर और मैक डेहनिंग और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से कड़ी टक्कर मिलने के आसार हैं। हालांकि, नीरज चोपड़ा इन सभी की टेक्निक जानते हैं और पहले भी सबको पछाड़कर प्रतियोगिताएं जीतते रहे हैं।