newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CWG 2022 : कॉमनवेल्थ में छाया भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती में बजरंग पुनिया ने दिलाया गोल्ड, तो अंशु मलिक ने जीता सिल्वर

CWG 2022: दरअसल, खबर है कि अंशु मलिक ने महिलाओं की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में नाइजीरिया खिलाड़ी से हार गई, जिसकी वजह से वे अपनी पोटली में सिल्वर ही बटोर पाई। अगर नाइजीरिया खिलाड़ी को अंशु मात देने में कामयाब रहतीं, तो गोल्ड जरूर बटोर पातीं। बहरहाल, भारतीय प्रशंसक उन्हें सिल्वर जीतने पर भी बधाई दे रहे हैं।

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ में लगातार भारतीय खिलाड़ियों के करिश्मे को देखकर दुनिया के सभी खिलाड़ियों के होश फाख्ता हो रहे हैं। आज हिंदुस्तान का हर शख्स अपने खिलाड़ियों पर नाज कर रहा है। कॉमनवेल्थ में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है। उनके जलवे के आगे दुनिया के सभी खिलाड़ी फीके साबित हो रहे हैं। कभी गोल्ड तो कभी सिल्वर से हमारी झोली भरती जा रही है। आज पूरी दुनिया को यह इकबाल करने से कोई गुरेज नहीं है कि हिंदुस्तानी खिलाड़ियों का कोई सानी नहीं है। अब इसी बीच कॉमनवेल्थ से एक अच्छी खबर प्रकाश में आई है। आइए, जरा अब आपको आगे कि रिपोर्ट में इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

वहीं, भारत की झोली में कुश्ती में भी पहला गोल्ड आ गया है, जो कि हम सभी के लिए बतौर भारतीय हर्ष और गर्व की बात है। आपको यह जानकर खुशी होगी कि कुश्ती में देश को पहला मेडल मिल गया है और यह पहला गोल्ड मेडल किसी और ने नहीं, बल्कि बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में कनाडा के पहलवान को हराकर भारत को दिलाया है। बता दें कि कुश्ती में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिलने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

दरअसल, खबर है कि अंशु मलिक ने महिलाओं की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में नाइजीरिया खिलाड़ी से हार गई, जिसकी वजह से वे अपनी पोटली में सिल्वर ही बटोर पाई। अगर नाइजीरिया खिलाड़ी को अंशु मात देने में कामयाब रहतीं, तो गोल्ड जरूर बटोर पातीं। बहरहाल, भारतीय प्रशंसक उन्हें सिल्वर जीतने पर भी बधाई दे रहे हैं। उनकी हौसला आफजाई करते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरे मैच में उन्हें इससे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते दिख रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के वीडियो व तस्वीरें खासा तेजी से वायरल हो रही हैं, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

बहरहाल, बतौर खिलाड़ी आपका हिंदुस्तान खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम