newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2022: IPL के बीच पत्नी अनुष्का संग चिल मारते दिखे कोहली, विराट ने फोटो की शेयर तो लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

IPL 2022: IPL 2022 के बीच मंगलवार सुबह विराट कोहली ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की, जो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। 

नई दिल्ली। IPL 2022 के बीच मंगलवार सुबह विराट कोहली ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की, जो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। वैसे तो विराट और अनुष्का के लव स्टोरी को हर कोई जानता है। इन दोनों का प्यार क्रिकेट ग्राउंड में भी दिखता है। विराट और अनुष्का की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, जिस तरह विराट क्रिकेट में अपना 100 पर्सेंट देते हैं, वैसे ही वो अपनी निजी जिदंगी में काफी खुश दिखते हैं।

viruska 2

वहीं, आईपीएल 2022 का सीजन भी शुरू हो चुका है। इस बीच विराट अपनी वाइफ अनुष्का के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहें हैं। अनुष्का अपने पति विराट का हर कदम पर सपोर्ट करती हैं। अनुष्का अपने पति का निजी जिंदगी के साथ-साथ क्रिकेट के ग्राउंड पर भी साथ देती हैं।

viruska 3

अनुष्का अपने पति विराट कोहली का हर मैच देखने आती हैं। वह विराट का हौसला क्रिकेट खेलते समय भी बढ़ाती हुई दिखाई देती हैं। अक्सर दोनों अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर इनके लाखों फैंस हैं। ऐसे में विराट कोहली ने मंगलवार को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चल रहे IPL 2022 के बीच अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी-सी सेल्फी शेयर की है, जिसमें दोनों का प्यार साफ नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

इस पोस्ट पर इनके फैंस काफी लाइक्स और कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर इनकी पत्नी अनुष्का ने भी कमेंट किया है। उहोंने अपने कमेंट में लिखा है कि, ‘अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए खुश हूं। मेरे प्रशंसकों के लिए कुछ भी।’ इसके साथ ही विराट के पोस्ट पर एक वेरीफाइड अकाउंट ने कमेंट करते हुए लिखते हैं कि ‘तस्वीरें शब्दों से ज्यादा बोलती हैं।‘ वहीं एक यूजर ने लिखा ‘राजा रानी’। तो ये तो विराट और अनुष्का की तस्वीर पर लोगों की प्यार भरी प्रतिक्रिया, लेकिन बतौर पाठक आपका उनके द्वारा साझा किए गए तस्वीरों को लेकर क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा।

viruska 4