newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL 2022: क्रिकेट प्रेमियों को आज मिलेगा रोमांच का डबल डोज, दूसरे दिन मैदान पर भिड़ेंगी ये दिग्गज टीमें

IPL 2022: IPL 2022 सत्र के दूसरे दिन यानी की आज फैंस को रोमांच का डबल डोज मिलेगा। पहला मैच दोहपर साढ़े तीन बजे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (PBKS vs RCB) के बीच डीवाई पाटिल अकैडमी स्टेडियम में होगा।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) के सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सीजन के पहले मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से मात दे दी। IPL 2022 सत्र के दूसरे दिन यानी की आज फैंस को रोमांच का डबल डोज मिलेगा। पहला मैच दोहपर साढ़े तीन बजे दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (PBKS vs RCB) के बीच डीवाई पाटिल अकैडमी स्टेडियम में होगा। ये दोनों ही मुकाबले मुबंई में खेले जाने हैं और अपेक्षाकृत छोटे मैदानों पर हैं तो उम्मीद है चौके-छक्के की बौछार देखने को मिलेगी।

चारों टीमों में हैं ‘तूफानी’ बल्लेबाज

आज के रोमांच का मचा इसलिए भी डबल होने वाला है, क्योंकि चारों टीमों में एक से बढ़कर एक तूफानी बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और पंजाब किंग्स के पास भी विस्फोटक बल्लेबाजों की कमी नहीं है।

पहला मैच: Delhi Capitals vs Mumbai Indians (संभावित टीम)
दिल्ली:  ऋषभ पंत (कप्तान), टिम सीफर्ट, पृथ्वी साव,  सरफराज खान, यश ढुल, रॉवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मुस्ताफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी और एनरिच नॉर्त्जे

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कायरन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, टायमल मिल्स और जसप्रीत बुमराह

दूसरा मैच: Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore (संभावित टीम)
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षा, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, ओडिएन स्मिथ, हरप्रीत बरार, संदीप शर्मा, राहुल चाहर और आर्शदीप सिंह।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, एस रदरफोर्ड, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसारंगा, शहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, मोहम्मद सिराज