newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

IPL: पहले बौद्ध भिक्षु तो अब Rockstar बने महेंद्र सिंह धोनी, IPL से पहले वायरल हो रहा नया लुक

IPL: स्टार स्पोर्ट्स हमेशा ही आईपीएल कैम्पेन को बड़े रचनात्मक तरीके से पेश करता है। IPL के 14वें सीजन के पहले चरण से पहले धोनी बौद्ध भिक्षु के रूप में दिखाई दिए थे। धोनी के भिक्षु वाले कैम्पेन की तारीफ भी हुई थी। इस कैम्पेन में धोनी के अभिनय की भी सराहना हुई थी।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लिए हुए एक साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है जिसके बाद से ही वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों खेतले दिखाई देंगे। धोनी को 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल-14 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करनी है लेकिन इससे पहले अब सोशल मीडिया पर उनका नया लुक वायरल हो रहा है। धोनी के इस वायरल हो रहे लुक में वो रॉकस्टार वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं।

धोनी का जो लुक देखने को मिल रहा है शायद ही इस लुक में उन्हें पहले देखा गया हो। आईपीएल के ऑफिशियल प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी के इस नए लुक को फैंस के लिए शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हिए स्टार स्पोर्ट्स ने लिखा, ‘महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 से पहले कुछ नया करने की तैयारी में हैं. असली पिक्चर देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए.’

बता दें, स्टार स्पोर्ट्स हमेशा ही आईपीएल कैम्पेन को बड़े रचनात्मक तरीके से पेश करता है। IPL के 14वें सीजन के पहले चरण से पहले धोनी बौद्ध भिक्षु के रूप में दिखाई दिए थे। धोनी के भिक्षु वाले कैम्पेन की तारीफ भी हुई थी। इस कैम्पेन में धोनी के अभिनय की भी सराहना हुई थी।