newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Irfan Pathan: परिवार संग ‘उमराह’ करने पहुंचे इरफान पठान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Irfan Pathan: इरफान पठान अपनी पत्नी और बेटे के साथ उमराह करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे है। खिलाड़ी ने ये उमराह के लिए आईपीएल की कमेंट्री से भी ब्रेक लिया है। इरफान ने खुद अपनी तस्वीरें साझा की है जिसमें उनकी पत्नी सफा बेग और उनके दोनों बेटे दिखाई दे रहे है। इरफान की इस फैमिली फोटो पर हर कोई अपना प्यार बरसा रहा है।

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान एक बेहतरीन खिलाड़ी है। इन दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, खिलाड़ी इन दिनों पत्नी के साथ सऊदी अरब में उमराह करने के लिए पहुंचे हैं। इरफान ने उमराह की कुछ फोटो अपने फैंस के साथ साझा की है। इनकी इस फोटो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है। इरफान के साथ उनकी पत्नी और उनके बच्चे भी नजर आ रहे है। उमराह के लिए इरफान पठान ने अभी अपने सारे काम से ब्रेक लिया हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)

उमराह करने सऊदी अरब पहुंचे इरफान पठान

इरफान पठान अपनी पत्नी और बेटे के साथ उमराह करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे है। खिलाड़ी ने ये उमराह के लिए आईपीएल की कमेंट्री से भी ब्रेक लिया है। इरफान ने खुद अपनी तस्वीरें साझा की है जिसमें उनकी पत्नी सफा बेग और उनके दोनों बेटे दिखाई दे रहे है। इरफान की इस फैमिली फोटो पर हर कोई अपना प्यार बरसा रहा है। इरफान की पत्नी सफा इनसे 10 साल छोटी है। दोनों कपल ने मक्का में ही एक दूसरे के साथ निकाह किया था। दोनों की शादी को 7 साल हो गए है और अब इनके दो बेटे भी है। बड़े बेटे का नाम इमरान और छोटे का सुलेमान खान है। इरफान ने उमराह का वीडियो साझा कर लिखा मेरे जीवन में इन सबसे खूबसूरत लोगों के साथ सबसे शांतिपूर्ण उमरा था।

वीडियो साझा कर दी जानकारी

इरफान के इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा जो कि खुद अभी अपने परिवार के साथ उमराह पर पहुंची थी उन्होंने भी इरफान की पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा माशाल्लाह..मुबारक! वहीं खिलाड़ी उमरान मलिक ने भी इनकी पोस्ट पर हार्ट कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा माशाअल्लाह.. दुआ में याद रखियेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा बहुत बहुत खूब।