FIFA 2022 : ‘ये गोल है या तोप का कोई गोला’, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने मारी इतनी रफ्तार से किक, एक साथ खड़े 11 खिलाड़ी भी नहीं रोक सके गेंद

FIFA 2022 : पूरे मैच में एक खिलाड़ी कि हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। उस खिलाड़ी ने ऐसा गोल किया जिसे सब देखते रह गए, बुलेट की रफ्तार से निकली फुटबॉल जब उसकी टीम को गोल दिलाकर गई तो हर कोई हैरान रह गया। ये खास खिलाड़ी हैं रैशफोर्ड। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने 121 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से गोल दागा था।

Avatar Written by: November 30, 2022 7:14 pm

दोहा : कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 के ज्यादातर मुकाबले अभी तक बेहद रोमांचक हो रहे हैं। इस टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों ने कई बड़े उलटफेर भी देखे हैं। ऐसे ही एक रोमांचक मुकाबले में ग्रुप-बी की इंग्लैंड ने वेल्स को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया। इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट ने टीम के शुरुआती लाइनअप में मार्कस रैशफोर्ड और फिल फोडेन को मौका दिया और दोनों ने मिलकर 3 गोल दागते हुए टीम को धमाकेदार जीत दिलाई।

लेकिन इस पूरे मैच में एक खिलाड़ी कि हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। उस खिलाड़ी ने ऐसा गोल किया जिसे सब देखते रह गए, बुलेट की रफ्तार से निकली फुटबॉल जब उसकी टीम को गोल दिलाकर गई तो हर कोई हैरान रह गया। ये खास खिलाड़ी हैं रैशफोर्ड। इस इंग्लिश खिलाड़ी ने 121 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से गोल दागा था। दरअसल, मैच के 50वें मिनट में फ्री किक का मौका मिला तो रैशफोर्ड ने मोर्चा संभाला। वेल्स के खिलाड़ी गोलपोस्ट के सामने मुस्तैदी से खड़े थे। गोलकीपर किसी शॉट को को रोकने के लिए तैयार थे, लेकिन रैशफोर्ड का शॉट तो गोली की रफ्तार से निकल गया। रैशफोर्ड ने जैसे ही फ्री किक लगाई। गेंद तेजी से हवा में तैरती हुई गोलपोस्ट में जा समाई। गोलकीपर ने अपनी बाईं ओर जंप लगाई, लेकिन वह गेंद तक दूरी पूरी नहीं कर सके।

इसके बाद तो इंग्लिश फुटबॉल टीम के सभी खिलाड़ी जश्न में डूब गए। भारत में ऑफिशल ब्रॉडकास्टर JioCinema ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गोल का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें रैशफोर्ड के फ्री किक की रफ्तार भी बताई है।

जब रैशफोर्ड ने किक लगाई तो गेंद 121.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से निकली। हाफटाइम के ठीक बाद इंग्लैंड ने 3 गोल दागे।रैशफोर्ड ने 50वें और फोडेन ने 51वें में फ्री किक से स्कोर किया था, जबकि 68वें मिनट में रैशफोर्ड ने दूसरी बार गेंद बॉक्स में डाला। मैच में वेल्स के कप्तान गैरेथ बेल को हाफ टाइम के बाद चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे। उनके चोटिल होने के बाद टीम की हालत और बिगड़ गई थी।