newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Quinton de Kock के बल्ले से हुई रनों की जमकर बरसात, अपना ही रिक़ॉर्ड तोड़कर रचा ये इतिहास

Quinton de Kock : क्विंटन डी कॉक टी-20 में सबसे तेज गति से पचासा बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शुमार हो गए हैं। ऐसा करके उन्होंने अपना पुराना रिक़ॉर्ड तोड़कर अपने ही नाम नया रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने 15 गेंदों में शतक ज़ड़ा है।

नई दिल्ली। क्रिकेट का खेल बेहद अप्रत्याशित होता है। कभी कोई जीरो पर पवेलियन लौट जाता है, तो कभी कोई रनों की बरसात कर जाता है। कुल मिलाकर किसी भी खेल खिलाड़ी पर अनुमान लगा देना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही आज दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच में देखने को मिला है। इस बीच वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी कर रहे जॉनसन चार्ल्स ने अपनी दामदार प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक ने भी अपने प्रदर्शन से सभी के होश फाख्ता कर दिए। उन्होंने 15 गेंदों में 50 रन बनाकर खूब तालियां अपनी झोली में बटोरीं। ऐसा करके वे टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाली बल्लेबाज बन गए हैं।

क्विंटन डी कॉक ने बनाया नया रिकॉर्ड

क्विंटन डी कॉक टी-20 में सबसे तेज गति से पचासा बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शुमार हो गए हैं। ऐसा करके उन्होंने अपना पुराना रिक़ॉर्ड तोड़कर अपने ही नाम नया रिकॉर्ड स्थापित कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने 15 गेंदों में शतक ज़ड़ा है। बता दें कि इससे पहले भी वे साल 2020 में 17 गेंद में इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगा चुके हैं।

एक नजर पुराने रिकॉर्ड पर…

2023 में क्विंटन डी कॉक (15 गेंदों) बनाम वेस्टइंडीज
2020 में क्विंटन डी कॉक (17 गेंदों) बनाम इंग्लैंड
2022 में ट्रिस्टन स्टब्स (19 गेंदों) बनाम इंग्लैंड
2016 में एबी डिविलियर्स (21 गेंदों) बनाम इंग्लैंड
2016 में क्विंटन डी कॉक (21 गेंदों) बनाम इंग्लैंड
2018 में हेनरिक क्लासेन (22 गेंदों) बनाम भारत