newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: PVSM और पद्मश्री पाने पर नीरज चोपड़ा का ये रहा रिएक्शन, देखकर आप हो जाएंगे खुश

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से झंडे गाड़ दिए थे। नीरज ने ट्रैक एंड फील्ड ईवेंट में लंबे अर्से का मेडल हासिल न कर पाने की खटास गोल्ड से दूर कर दी थी। मोदी सरकार के दौर में नीरज और अन्य खिलाड़ियों को काफी सहूलियत दी गईं। सभी खिलाड़ियों को विदेश में कोचिंग के लिए भी भेजा गया।

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के जेवलिन थ्रो ईवेंट में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले सेना के जवान नीरज चोपड़ा को इस साल परम विशिष्ट सेवा मेडल PVSM और पद्मश्री मिला है। इन सम्मानों को हासिल कर नीरज काफी खुश हैं। भारत के लिए अर्से बाद ट्रैक एंड फील्ड ओलंपिक ईवेंट में करिश्मा करने वाले नीरज ने दोनों सम्मान मिलने पर खुशी जताई है। नीरज अभी अमेरिका में ट्रेनिंग कर रहे हैं। नीरज ने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस और मेंटर्स को सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि आगे भी देश के लिए वो बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगे।

नीरज सेना में हैं। सेना की ओर से उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल दिया गया है। वहीं, चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री भी उन्हें दी जाएगी। नीरज हरियाणा के मूल निवासी हैं। उनके अलावा खेल की दुनिया से हरियाणा के सुमित अंतिल, जम्मू-कश्मीर के फैसल अली डार, ओडिशा के प्रमोद भगत, उत्तराखंड की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, राजस्थान की शूटर अवनी लेखारा, केरल के शंकर नारायण मेनन चुंडाइल और गोवा के ब्रह्मानंद संखवलकर को भी पद्म सम्मान मिला है।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से झंडे गाड़ दिए थे। नीरज ने ट्रैक एंड फील्ड ईवेंट में लंबे अर्से का मेडल हासिल न कर पाने की खटास गोल्ड से दूर कर दी थी। मोदी सरकार के दौर में नीरज और अन्य खिलाड़ियों को काफी सहूलियत दी गईं। सभी खिलाड़ियों को विदेश में कोचिंग के लिए भी भेजा गया। विदेशी कोच से खेल के दांव पेच सीखकर सभी खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया और भारत की झोली मेडल्स से भर दी थी।