
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार खिलाड़ी हैं। धोनी को कैप्टन कूल और रन मशीन के नाम से भी जाना जाता है। अपने खेल करियर में धोनी के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही धोनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खासा चर्चा में रहते हैं। क्रिकेटर की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा (Ziva Dhoni) को भी लोगों का खूब प्यार मिलता है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीरें भी छाई रहती है। फैंस भी इस धोनी परिवार पर खूब प्यार बरसाते हैं। अब सोशल मीडिया पर धोनी और साक्षी की लाडली बेटी जीवा #Ziva की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिसमें वो अर्जेंटीना की जर्सी (Messi Autograph Jersey) पहने नजर आ रही हैं।
बता दें, फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) की विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की ये टी-शर्ट है जो कि जीवा ने पहनी हुई है। जीवा की इन तस्वीरों को साक्षी ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। साक्षी धोनी ने जीवा की दो तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में जीवा के चेहरे की खुशी को साफ देखा जा सकता है। टी-शर्ट में लियोनेल मेसी के ऑटोग्राफ भी हैं। इस टी-शर्ट को खुद मैसी ने जीवा को दिया है।
View this post on Instagram
ये तो सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को फुटबॉल खेल से कितना प्यार है। पहले धोनी फुटबॉल ही खेला करते थे लेकिन बाद में किसी कारण उन्हें क्रिकेट जगत में आना पड़ा। फुटबॉल खेलने के दौरान धोनी गोलकीपर बना करते थे। हालांकि क्रिकेट की दुनिया में भी धोनी ने अपने खासा नाम कमाया है।
अब जीवा की इन तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार बरसा रहे हैं। लोग जीवा की इन तस्वीरों पर हार्ट और स्माइली भेज कर अपना प्यार जता रहे हैं।