newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Danish Kaneria: पाकिस्तान का सपोर्ट कर रही थी पत्रकार आरफा खानम, तो दानिश कनेरिया ने ऐसे की बोलती बंद

Danish Kaneria: सोशल मीडिया एक्स पर दानिश कनेरिया ने आरफा खानम पर वार करते हुए लिखा,”अगर आपको भारतीय होने में शर्म महसूस हो रही है तो मेरे देश पाकिस्तान आ जाओ। भारत को आप जैसे लोगों की जरूरत नहीं है। मुझे यकीन है कि भारत में कई लोग इस यात्रा को प्रायोजित करने में प्रसन्न होंगे।”

नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले विश्व कप 2023 की मेजबानी हिंदुस्तान कर रहा है। वर्ल्ड कप  में कुल अब तक 20 मुकाबले खेले गए हैं। 21 वां मैच रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। इसी बीच मोदी सरकार और भारत के खिलाफ प्रोपगैंडा फैलाने वाली द वायर की पत्रकार आरफा खानम शेरवानी ने अपना पाकिस्तानी प्रेम दिखाया। दरअसल आरफा खानम ने खुद के भारतीय होने पर शर्मिंदगी जाहिर की। इस ट्वीट पर पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत की मुस्लिम महिला पत्रकार पर निशाना साधते हुए उनकी बोलती बंद कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने आरफा खानम को करारा जवाब देते हुए कहा कि अगर भारतीय होने पर शर्मिदा आती है तो एक बार पाकिस्तान आ जाए। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने भी आरफा खानम की जमकर क्लास भी लगाई।

arfa khanum sherwani

दानिश कनेरिया का आरफा खानम को मुहंतोड़ जवाब-

सोशल मीडिया एक्स पर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने आरफा खानम पर वार करते हुए लिखा,”अगर आपको भारतीय होने में शर्म महसूस हो रही है तो मेरे देश पाकिस्तान आ जाओ। भारत को आप जैसे लोगों की जरूरत नहीं है। मुझे यकीन है कि भारत में कई लोग इस यात्रा को प्रायोजित करने में प्रसन्न होंगे।”

जानिए आरफा खानम ने क्या कहा था?

आरफा खानम ने रविवार को सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस की निंदा की थी। महिला पत्रकार ने लिखा,”विश्व कप मैचों के दौरान कई क्रिकेट प्रशंसकों का निंदनीय व्यवहार, एक भारतीय के रूप में मुझे शर्मिंदा महसूस कराता है।”

बता दें कि विश्वकप में 14 अक्टूबर भारत का अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया था। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी से हराया था और जीत की हैट्रिक लगाई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसको लेकर बवाल भी मचा। इसके अलावा 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में बवाल देखने को मिला था। मैच के दौरान एक फैंन को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। जिस पर पुलिस ने पाकिस्तान जर्सी पहने शख्स को नारे लगाने से रोका था। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी विवाद हुआ था। वहीं भारतीय फैंस ने पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ भी की थी।

विश्व कप में भारत का प्रदर्शन-

विश्व कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करे तो भारत ने अबतक अपने 4 मैचों जीत हासिल की है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में पांच बार की विश्व विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी। इसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। मैच के हीरो हिटमैन रोहित शर्मा थे। जिन्होंने शतकीय पारी खेली थी। फिर भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी।