newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#HappyBirthdayViratKohli: किंग कोहली का 34वां जन्मदिन आज, सोशल मीडिया पर खेल जगत से ऐसे मिल रही शुभकामनाएं

#HappyBirthdayViratKohli: विराट के खेल के अलावा लोग उनकी फिटनेस के भी बहुत बड़े फैन है। खिलाड़ी के फैंस की बात की जाए तो विराट ही मात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जो बाकी खिलाड़ियों का तुलना में इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। आइए इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ बाते जानते हैं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम प्रेम कोहली और माता का नाम सरोज कोहली है। इन्होंने बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की। दोनों कपल की एक बेटी भी हैं जिसका नाम वामिका कोहली है। खिलाड़ी का आज 34वां जन्मदिन है। विराट के करोड़ों फैंस है, विराट के खेल के अलावा लोग उनकी फिटनेस के भी बहुत बड़े फैन है। खिलाड़ी के फैंस की बात की जाए तो विराट ही मात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जो बाकी खिलाड़ियों का तुलना में इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। आइए इनके जन्मदिन पर इनसे जुड़ी कुछ बाते जानते हैं-

विराट ने पाकिस्तान को दिखाया मुंह का आइना

भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए 23 अक्टूबर एक खास दिन है। इस दिन भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हार का मुंह दिखाया था। पाकिस्तान की टीम को चार विकेट से भारतीय टीम ने मात दी थी। और आखिरी वक्त में विराट कोहली ने 6 चौके और 4 छक्के मार कर पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। हालांकि, विराट के इस प्रदर्शन से पूरा भारत खुश था और विराट की तारीफ करते नहीं थक रहा था। इस दौरान विराट कोहली काफी इमोशनल हो गए थे। उनकी वाइफ अनुष्का ने भी इनकी तारीफ में एक पोस्ट किया था। स्टार  बल्लेबाज के जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हें भर-भर के बधाईयां दे रहे है। फैंस के साथ उन्हें क्रिकेट जगत के अन्य खिलाड़ियों की तरफ से भी बधाईयां मिल रही है। आइए हम आपको दिखाते हैं खिलाड़ी के जन्मदिन पर कैसे इनके फैंस और दोस्तों ने इन्हें किया विश।

ग्लेन मैक्सवेल ने  अपने रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर टीम के साथी विराट कोहली को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि- “हां तो कल मेरे सबसे अच्छे दोस्त विराट के जन्मदिन पर मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। आशा है कि उनका दिन अच्छा हो। मैं वैसे भी आपको एक संदेश भेजूंगा। आनंद लें, दोस्त।”

वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी ने ट्विटर पर विराट कोहला को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- ऑल टाइम ग्रेट। साथ ही विराट कते साथ अपनी फोटो भी शेयर की-

वहीं भारतीय खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने भी उन्हें विश करते हुए लिखा कि- हैप्पी बर्थडे विराट कोहली। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं और अपने मास्टरक्लास के साथ निरंतर सफलता की कामना करता हूं-

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर टीम के खिला़ड़ी एबी डी विलीयर्स ने भी उन्हें विश किया जिसको रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ऑफिशियल अकाउंट ने शेयर किया है-

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने भी विराट को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं-