newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

BCCI Contract List: बीसीसीआई ने जारी की क्रिकेटर्स की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, केएल राहुल को खराब प्रदर्शन की वजह से झटका, जडेजा का प्रमोशन

इस बार ग्रेड ए प्लस में 4, ग्रेड ए में 5, ग्रेड बी में 6 और ग्रेड सी में 11 यानी कुल 26 क्रिकेटर रखे हैं।ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, हनुमा विहारी, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल ऋद्धिमान साहा को बीसीसीआई ने किसी ग्रेड में नहीं रखा है। ग्रेड ए प्लस के 7, ग्रेड ए के 5, ग्रेड बी के 3 और ग्रेड सी के खिलाड़ियों को 1 करोड़ मिलेंगे।

मुंबई। बीसीसीआई ने 2022-23 के लिए क्रिकेटर्स की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है। इस बार ग्रेड ए प्लस में 4, ग्रेड ए में 5, ग्रेड बी में 6 और ग्रेड सी में 11 यानी कुल 26 क्रिकेटर रखे हैं। टीम इंडिया में खेल रहे और लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से चर्चाओं में बने केएल राहुल को झटका लगा है। राहुल पहले ग्रेड ए में थे। अब उनको ग्रेड बी में जगह मिली है। ग्रेड ए प्लस में टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह रखे गए हैं। भारत को कई मैच जिताने वाले रवींद्र जडेजा के लिए खुशी का मौका है। उनको ग्रेड ए प्लस में लाया गया है। ग्रेड ए प्लस के सभी 4 प्लेयर्स को इस साल बीसीसीआई 7 करोड़ रुपए देगा।

virat kohli ravindra jadeja rohit sharma

बीसीसीआई ने ग्रेड ए में ऋषभ पंत, आर. अश्विन, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी को रखा है। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को ऊपर लाया गया है। पटेल पहले ग्रेड बी और पांड्या ग्रेड सी में थे। ग्रेड ए के खिलाड़ियों को इस साल 5 करोड़ रुपए मिलेंगे। ग्रेड बी में बीसीसीआई ने केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, चेतेश्वर पुजारा, मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर को रखा है। इनमें से शुभमन गिल ग्रेड सी से ग्रेड बी में आए हैं। ग्रेड बी के सभी प्लेयर्स को इस साल 3 करोड़ रुपए बीसीसीआई देगा।

ग्रेड सी की बात करें, तो इसमें केएस भरत, उमेश यादव, अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, संजू सैमसन, शार्दूल ठाकुर, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव को जगह मिली है। इन सभी को इस साल 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, हनुमा विहारी, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल ऋद्धिमान साहा को बीसीसीआई ने किसी ग्रेड में नहीं रखा है।

kl rahul