
नई दिल्ली। पूर्व हॉकी खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि छेड़छाड़ मामले में संदीप सिंह पर केस दर्ज हुआ था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने संदीप सिंह पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 3 पुलिस अधिकारियों की टीम इस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए संदीप सिंह ने कहा, एक माहौल तैयार किया गया है मेरी छवि को खराब करने के लिए। एक खेल विभाग की जूनियर कोच ने जो गलत आरोप मुझ पर आरोप लगाए है, मैं अच्छे से चाहूंगा जांच हो और जांच चल भी रही है। जब भी उसकी रिपोर्ट आती है उस रिपोर्ट के बाद नैतिकता और इंसानियत के कारण अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं।”
Haryana | Female coach who filed a sexual harassment complaint against state Minister Sandeep Singh met Home Minister, in Ambala
“He harassed me physically & mentally. At first, I tried to avoid him but he continued to harass me. I’m hopeful that action will be taken,” she says pic.twitter.com/mE8bdDliX2
— ANI (@ANI) January 1, 2023
बता दें कि जूनियर महिला कोच ने चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) को लिखित शिकायत में अपने साथ हुई पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर को आईपीसी की धारा 354, 354A, 354B, 342, और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। लेडी कोच ने हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाया है कि पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने उनसे छेड़खानी की। महिला ने राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को भी शिकायत की थी। वहीं संदीप ने महिला कोच द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
FIR registered against Haryana Sports Minister Sandeep Singh (in file pic) following a complaint by a female coach accusing him of sexual harassment. A case has been registered under sections 354, 354A, 354B, 342, and 506 IPC. Investigation underway: PRO, Chandigarh Police pic.twitter.com/9o8Dl9GIk7
— ANI (@ANI) January 1, 2023
जानिए कौन हैं संदीप सिंह-
आपको बताते चले कि कौन हैं संदीप सिंह जिन्हें छेड़छाड़ के आरोपों के चलते मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनका जन्म 27 फरवरी 1986 में हुआ था। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद में संदीप सिंह का जन्म हुआ। हॉकी खेलने की जिज्ञासा उन्हें अपने बड़े भाई से मिली। संदीप सिंह के बड़े भाई हॉकी खेला करते थे और उन्हें देखकर ही वो हॉकी खेलने की भावना जागी। फिर वो हॉकी पर ध्यान देने लगे। इसके बाद कड़ी के मेहनत के बाद भारतीय हॉकी टीम में अपना स्थान बनाया। इतना ही नहीं वो बाद में हॉकी टीम के कप्तान भी बने।
संदीप की अगुवाई में टीम ने साल 2009 में सुल्तान अजलान शाह कप अपने नाम किया। इसके अलावा संदीप सिंह कप्तानी में हॉकी टीम ने 8 साल के बाद 2012 ओलंपिक में भी क्वालीफाई किया। उनके शानदार खेल प्रदर्शन के चलते अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एक मर्तबा जब वो ट्रेन से सफर कर रहे थे तो इस दौरान एक हादसे में उनके पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि संदीप सिंह का करियर पर पूर्ण विराम लग जाएगा। लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से हॉकी टीम में फिर से जगह बनाई।
संदीप सिंह की जिदंगी पर बन चुकी है मूवी
बता दें कि संदीप सिंह के रियल लाइफ पर निर्माता शाद अली ने एक सूरमा भी बनाई थी। जिसमें उनका किरदार पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने निभाया था। इसके अलावा उन्हें हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद भी दिया गया। मगर बाद में भाजपा में शामिल होने और चुनाव लड़ने के चलते डीएसपी के पद से रिजाइन कर दिया था। भाजपा ने संदीप सिंह को साल 2019 हरियाणा विधानसभा में पेहोवा सीट से चुनावी मैदान में उतारा और वो इस सीट से चुनाव भी जीते। इसके अलावा वो टीवी शो एमटीवी रोडीज में बतौर जज के रूप में भी नजर आ चुके है।