
नई दिल्ली। शनिवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को 151 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं आरसीबी ने इस स्कोर को 9 गेंद शेष रहते हुए आसानी से पूरा कर लिया और मुंबई को 7 विकेट से हराया दिया। इस मैच में कप्तान कोहली ने अनुज रावत के साथ अच्छी पारी खेली। लेकिन वह अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। दरअसल कोहली को थर्ड अंपायर ने LBW आउट दे दिया, जबकि गेंद पहले विराट के बैट पर पहले लगी थी। इसको लेकर कप्तान कोहली काफी गुस्से में दिखे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आउट दिए जाने के बाद कोहली काफी भड़के दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं विराट थर्ड अंपायर द्वारा गलत आउट दिए जाने पर इतना आग बबूला हो जाते है कि वो मैदान से बाहर जाते वक्त अपने बल्ले को जोर से जमीन पर दे मारते है। विराट के चेहरे से साफ झलका रहा है कि कितने गुस्से में है। खास बात ये भी है कि वो इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा करने से महज 2 रन से चूक जाते है और शायद कोहली चाहते थे कि इस मैच को जीताकर ही लौटना चाहते थे मगर थर्ड अंपायर के फैसले ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।
my god? he’s so angry pic.twitter.com/v0oZokSs40
— // Tsitsipas thinker (@tanyadiors) April 9, 2022
लोगों का रिएक्शन-
वहीं सोशल मीडिया पर विराट कोहली का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। कई यूजर्स कोहली गुस्से को लेकर मजे रहे है तो कई उनका समर्थन कर रहे है।
here’s another clip from April 15th, 2021, enjoy? virat kohli flipping a chair with his bat?✨ pic.twitter.com/DKqU840QJO
— // Tsitsipas thinker (@tanyadiors) April 9, 2022
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की आईपीएल में यह चौथी हार है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस मैच को जीतने के साथ ही अंक तालिका पर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।