newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Roger Federer Retirement: दिग्गज टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने किया संन्यास का ऐलान, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे किया उनके द्वारा गढ़े कीर्तिमान को याद

उन्होंने ट्विटर हैंडल पर एक ऑडियो क्लिप भी शेयर किया है। इसके ऑडियो टेप के जरिए फेडरर ने अपने अबतक के करियर के बारे में बताया है। इसके साथ उन्होंने 2 पेज का इमोशनल लेटर भी लिखा। अपने करियर में महान पुरुष खिलाड़ी ने 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब अपने नाम किए हैं। वे कीर्तिमान को स्थापित करने में विश्व के पहले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने ही सबसे पहले पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताब के विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचा था

नई दिल्ली। पेशा चाहे कोई भी हो, हर पेशे की अपनी एक चरम सीमा होती है और जब कोई शख्स अपनी चरम सीमा को स्पर्श कर जाता है, तो वो खुद को अलहदा करने का मन बना लेता है, जो ना ही उस शख्स के लिए आसान होता है और ना उसके प्रशंसक के लिए। आज इसी कड़ी में खेल जगत से एक ऐसी ही खबर प्रकाश में आई है। दरअसल, स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने संन्यास का ऐलान कर दिया। 41 वर्षीय रोजर फेडरर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए इसकी घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर हैंडल पर एक ऑडियो क्लिप भी शेयर किया है।

इसके ऑडियो टेप के जरिए फेडरर ने अपने अबतक के करियर के बारे में बताया है। इसके साथ उन्होंने 2 पेज का इमोशनल लेटर भी लिखा। अपने करियर में महान पुरुष खिलाड़ी ने 20 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब अपने नाम किए हैं। वे कीर्तिमान को स्थापित करने में विश्व के पहले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने ही सबसे पहले पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताब के विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचा था।

उन्होंने ऑडियो क्लिप को साझा कर कहा कि मैं अपने शरीर की सीमाओं से भी वाकिफ हूं। मैं 41 साल का हूं। मैंने बीते 24 सालों में तकरीबन 1,500 मैच खेले हैं। टेनिस ने मेरे साथ उदारपूर्ण व्यवहार किया है। आगामी वर्ष लंदन में आयोजित किए जा रहे लेवर कप मेरे लिए आखिरी गेम होने जा रहा है और मेरी कोशिश रहेगा कि आगामी दिनों में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलूं। उधर, सोशल मीडिया पर उनके संन्यास की खबर प्रकाश में आते ही प्रतिक्रियाओं का बाजार गुलजार हो गया। किसी ने उनके द्वारा गढ़े गए कीर्तिमानों को याद कर उनके नाम तारीफ में कसीदे पढ़े । आइए, आगे हम आपको कुछ ऐसे ही रिएक्शन दिखाते हैं।