![Yuvraj Singh Blessed With Baby Girl: युवराज सिंह के घर आई नन्ही परी, पत्नी हेजल ने बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया के जरिए दी गुडन्यूज](https://hindi.newsroompost.com/wp-content/uploads/2023/08/Yuvraj-Singh.jpg)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज प्लेयर युवराज सिंह के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है। दरअसल उनके घर एक नन्ही परी आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने बेटी को जन्म दिया है। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस को ये गुड न्यूज दी है। इसके साथ ही युवराज सिंह ने पत्नी और बच्चों के साथ फोटो भी शेयर की है। जिसमें वो काफी खुश दिखाई दे रहे है। फोटो में युवराज अपनी नन्ही राजकुमारी को बोतल से दूध पिलाते हुए नजर आ रहे है। वहीं पत्नी हेजल बेटे ओरियन के साथ है। खास बात ये है कि अपने पोस्ट में पूर्व ऑलराउंडर ने अपनी बेटी का नाम भी उजागर कर दिया। दोनों ने अपनी बच्ची का नाम Aura रखा है।
अपने ट्वीट में युवराज सिंह ने लिखा, ”Sleepless nights अब अच्छी लगने लगी है क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी Aura का स्वागत करते हैं और हमारी फैमिली को पूरा कर दिया हैं।” बता दें कि 25 जनवरी 2022 में हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया था। युवराज सिंह ने लंबे वक्त तक हेजल को डेट किया और साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। युवराज सिंह का नाम किम शर्मा, दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्री के साथ भी जुड़ा था। लेकिन पूर्व क्रिकेटर ने बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से शादी की।
Sleepless nights have become a lot more joyful as we welcome our little princess Aura and complete our family ❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/wHxsJuNujY
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 25, 2023
सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता-
उधर युवराज सिंह और हेजल के दूसरी बार पैरेंट्स बनाने पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। क्रिकेटरों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। हरभजन सिंह, अजीत अगरकर, मुनाफ पटेल, ऋचा चड्ढा, तनिषा मुखर्जी समेत कई सितारों ने इंस्टाग्राम इस खुशखबरी पर कमेंट पर भी किया है।
गौरतलब है कि साल 2019 में युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। साल 2011 के वनडे विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका रही थी। वहीं हेजल कीच बॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आ चुकी है।